-->

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर सशक्त पहचान स्थापित की है : तुलसीराम सिलावट। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन मनावर में संपन्न, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ मंथन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर सशक्त पहचान स्थापित की है : तुलसीराम सिलावट

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन मनावर में संपन्न, 
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ मंथन

मनावर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिला द्वारा जिला स्तरीय "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" का आयोजन साई रेसिडेंसी, मनावर में किया गया।
 सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चंचल पाटीदार ने की।
    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
   अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान, विश्वास और समर्पण के कारण भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।
      केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, पूर्व सांसद श्री छतरसिंह दरबार एवं भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
     भाजपा ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिंघाना एवं सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेड़ा, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री वीरेंद्र बघेल, श्री जयराम गामड़, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मोहन भायल, श्री विनोद शर्मा, श्री रमेश धारीवाल, पूर्व सांसद श्री छतरसिंह दरबार, श्री गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी, श्री मोहन आर्य, श्री लालसिंह बर्मन, श्री धीरज बालेश्वर, जिला महामंत्री श्री महेंद्र मेरती सहित अनेक वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे।
   सम्मेलन में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश मोटसरा ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्री महेंद्र मेरती ने किया

Post a Comment

Previous Post Next Post