-->

राखी का बुलावा देने जा रहे भाई, भतीजे और काका की सड़क हादसे में मौत,, 4 वर्ष की बेटी गंभीर घायल

राखी का बुलावा देने जा रहे भाई, भतीजे और काका की सड़क हादसे में मौत,, 4 वर्ष की बेटी गंभीर घायल

धार। रक्षाबंधन पर बहन को राखी का बुलावा देने निकले भाई को क्या पता था कि यह सफर आखिरी सफर बन जाएगा। बहन को बुलाने निकले भाई की राह में ही मौत खड़ी थी और जिस घर में भाई के आने का इंतजार था, वहां अब उसके पहुंचने से पहले उसकी मौत की खबर पहुंची।राखी के त्योहार से पहले आई इस खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।

       23 अगस्त रविवार दोपहर को मागोद-अमझेरा-मनावर स्टेट हाईवे पर जीराबाद के समीप डागरिया वन गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र और काका की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 12 वर्षीय बेटी गंभीर घायल हो गई, जिसका गंधवानी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केशवी निवासी मजदूर अंतरसिंह (32) रविवार दोपहर में अपने 4 वर्षीय पुत्र अशोक, 12 वर्षीय बेटी रेशम और 50 वर्षीय काका भूरूसिंह के साथ बाइक से  मनावर रोड स्थित रोडदा गांव में अपनी बहन को रक्षाबंधन पर घर आने का निमंत्रण देने जा रहे थे इसी दौरान बहन के घर से करीब 5 किलोमीटर पहले डागरिया वन के पास उनकी बाइक को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क से काफी दूर जा गिरी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
हादसे में अंतरसिंह (32), 4 वर्षीय अशोक और 50 वर्षीय भूरूसिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अंतरसिंह की 12 वर्षीय बेटी रेशम गंभीर घायल हो गई, जिसे जीराबाद पुलिस ने उपचार के लिए गंधवानी अस्पताल भेजा।
जीराबाद चौकी प्रभारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बोलेरो क्रमांक एमपी 11 जेडएन 6288 अमझेरा से जीराबाद की ओर जा रही थी। आगे चल रही बाइक को बोलेरो ने टक्कर मारी। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए गंधवानी अस्पताल भेजे गए ।घायल रेशम का उपचार जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post