-->

पुरानी नगर पालिका परिसर के पीछे एक खंडहर भवन में जुआ खेलते हुए 6 लोग गिरफ्तार

पुरानी नगर पालिका परिसर के पीछे एक खंडहर भवन में जुआ खेलते हुए 6 लोग गिरफ्तार

धार। धार शहर स्थित पुरानी नगर पालिका परिसर के पीछे एक खंडहर में जुआ खेलते हुए 6 लोगों को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों के पास से 4200 नगद व ताश पत्ते बरामद किए गए हैं।
धार कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अरविंद चौहान प्रधान आरक्षक नितेश सिंह ठाकुर आरक्षक राम मूर्ति रावत व रामनरेश यादव ने दविश देकर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि यहां पर कई दिनों से जुआ खेला जा रहा है जिसकी सूचना पर यह कार्रवाई की गई। जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है उनके नाम अमजद पिता मुमताज खान नालछा दरवाजा, इमरान पिता लाल मोहम्मद मंसूरी पिजारवाड़ी, नौशाद पिता अब्दुल मजीद अब्बासी कुमारगड्डा, गपूर पिता इस्माइल मंसूरी इंदिरा कॉलोनी, फरीद पिता फाजिल मोहम्मद जवाहर मार्ग, फिरोज उर्फ चूचू पिता मकबूल खान गांधी कॉलोनी सभी धार के बताए गए हैं। पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध 13 जुआ के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post