मुलायम सिंह के बेटे व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव मौतॽ मौत का कारण स्पष्ट नहीं
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने उनके मृत होने की पुष्टि की। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। यह जांच का विषय है। रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पड़े थे. पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल से शव को घर ले जाया जाएगा है.
प्रतीक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे हैं. बीते दिनों प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा के बीच खटपट की खबरें आई थीं. उनको बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
प्रतीक यादव की उम्र करीब 38 साल थी. वह भाई अखिलेश की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा राजनीतिक रूप बेहद एक्टिव हैं। वह भाजपा की तेजतर्रार नेता हैं दोनों की शादी 2011 में हुई और दोनों की एक बेटी भी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का असली कारण सामने आएगा।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का रिश्ता बहुत अच्छा था. अखिलेश अपने छोटे भाई को बहुत प्यार करते थे।प्रतीक यादव दिवंगत मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता गुप्ता के बेटे थे। मुलायम सिंह ने 2003 में औपचारिक तौर पर साधना गुप्ता के साथ शादी की थी।प्रतीक का जन्म 1988 का बताया जाता है।
Tags
लखनऊ