महिला सुरक्षा, त्वरित न्याय और अपराधों पर नियंत्रण उनकी मुख्य प्राथमिकता है - नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा
धार से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
धार। 2014 बैच के IPS अधिकारी सचिन शर्मा ने मंगलवार, 5 मई 2026 को धार जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे शर्मा ने मयंक अवस्थी की जगह ली है।सचिन शर्मा के लिए धार नया नहीं है; वे 2018 में यहाँ एडिशनल एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसपी शर्मा ने अपना परिचय दिया। मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले शर्मा की शिक्षा दिल्ली में हुई है और उनके पास कानून की डिग्री है। धार आने से पहले वे उज्जैन, छतरपुर और उमरिया जैसे चुनौतीपूर्ण जिलों में एसपी रह चुके हैं। उनका प्रोबेशन ग्वालियर में और सीएसपी के रूप में कार्यकाल उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में रहा है।
पदभार संभालते ही उन्होंने थाना प्रभारियों को महिला अपराधों, अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। [
उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और त्वरित न्याय और अपराधों पर नियंत्रण उनकी मुख्य प्राथमिकता है।
उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अपने कार्य योजना साझा की। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और त्वरित न्याय और अपराधों पर नियंत्रण उनकी मुख्य प्राथमिकता है। इसके साथ ही अवैध गतिविधियों नशो के अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराधों पर नियंत्रण रखने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि जिले में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ऐसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारो को लेकर समाज में जागरूकता भी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।दुर्घटनाओं की नियमित समीक्षा होगी।।ऑटो व पिकअप चालकों को समझाइश दी जाएगी।
साइबर क्राइम पर त्वरित एक्शन और कम्युनिटी पुलिसिंग मजबूत होगी। धार शहर में फुटपाथ की कमी और सड़कों पर बढ़ते दबाव को लेकर पूछे गए सवालों पर एसपी ने स्वीकार किया कि यातायात व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, “हम नगरपालिका के साथ समन्वय बिठाकर अतिक्रमण हटाएंगे और दुकानदारों से बात कर आदर्श सड़क पर यातायात को सुचारू बनाएंगे।”
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने पत्रकारों के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच का संवाद टूटना नहीं चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन अब और अधिक पारदर्शी तरीके से काम करेगा।
Tags
धार