-->

धार के आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण 10 माह से बंद, जल्द पूरा करने हेतु ज्ञापन, नहीं तो होगा जन आंदोलन


आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण 10 माह से बंद, जल्द पूरा करने हेतु ज्ञापन, नहीं तो होगा जन आंदोलन


धार से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी

 धार।धार में 9.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य पिछले 9-10 महीनों से बंद पड़ा है और अधूरा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा , विधायक, प्रशासन और नगरपालिका को ज्ञापन सौंपे गए हैं। जिसमें निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करने और इसे जल्द पूरा करने की मांग की जा रही है। 

मंगलवार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि धार शहर के नागरिक एवं निवासी, शहर की यातायात व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को लेकर अत्यंत चिंतित हैं। धार शहर में 9.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य लंबे समय (करीब 9-10 महीने) से बंद पड़ा है। काम बंद होने के कारण यह करोड़ों की योजना बदहाल स्थिति में है और रात के समय यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।


धार एक ऐतिहासिक और प्रमुख पर्यटन महत्व का शहर है। आगामी वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का एक बड़ा हिस्सा धार से होकर गुजरेगा। ऐसे में यात्रियों के बढ़ते दबाव को संभालने के लिए इस आधुनिक बस स्टैंड का समय पर तैयार होना बेहद जरूरी है।इसके अलावा, पूर्व में यहाँ यात्री प्रतीक्षालय के दुकानदारों द्वारा भी अपनी दुकानों के समायोजन को लेकर ज्ञापन दिए गए हैं, जिनके हितों का ध्यान रखा जाना भी आवश्यक है। 


अतः जनहित में इस महत्वपूर्ण और स्वीकृत बस स्टैंड के रुके हुए निर्माण कार्य को तुरंत दोबारा शुरू करवाया जाए और आवश्यक बजट राशि जारी कर इसे शीघ्र पूर्ण किया जाए। यदि समय रहते इस पर उचित कदम नहीं उठाया गया, तो नागरिकों को मजबूरन बड़े स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा।

यह कहना है इनका 

पूर्व नगर पलिका अध्यक्ष मुजीब कुरैशी का कहना है कि लगभग 10 करोड़ की लागत की लागतस बनने वाला आधुनिक बस स्टैंड अभी पूर्ण नहीं हुआ है और नए बस स्टैंड की कवायद प्रारंभ हो गई है। जबकि इसमें लगभग 300 करोड़ खर्चह चुके हैं इसलिए सरकार इसे पूर्ण करें। हमें अन्य बस स्टैंड बनाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। 

वहीं वरिष्ठ समाजसेवी पूनम चंद फकीरा एवं छात्र नेता अमन फकीरा ने कहा कि शहर के मध्य बनने वाला आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य पुनः शीघ्र प्रारंभ किया। काफी दिनों से इसके निर्माण नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही व्यापार व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। यदि शीघ्र निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया तो जन आंदोलन किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post