-->

धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप वाहन पलटने से 16 लोगों की मौत, 19 घायल, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर अंत्येष्टि में हुई शामिल

धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप वाहन पलटने से 16 लोगों की मौत, 19 घायल,
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर अंत्येष्टि में हुई शामिल

धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया फाटे के पास मजदूरों से भरी पिकअप और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद पिकअप वाहन पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग नीचे दब गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 19 लोग घायल है। कुछ घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। सभी 16 मृतको का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह किया गया और सभी के शव परिजनों को सौंपते हुए उनके पेत्तृक गांव भेजे गए।
रात को ही केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित इंदौर संभाग के आयुक्त सुदामा खाड़े एवं इंदौर रेंज के महा निरीक्षक अनुराग भी पहुंचे। घायलों के उपचार के लिए शासन के निर्देश अनुसार हरसंभव मदद की निर्देश दिए।
सीएम ने जताया शोक, आर्थिक सहायता का ऐलान -
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी घायलों के निश्शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
पीएम मोदी ने जताया दुख-
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मध्य प्रदेश के धार में हुए हादसे में हुई जानमाल की हानि की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। इस त्रासदी में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये प्रति व्यक्ति की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

हादसे में इनकी हुई मौत-
 9 वर्षीय तनु, निवासी नयापुराधार, तिरला,
35 वर्षीय अंगूरी बाई, निवासी सैमलीपुरा
45 वर्षीय मीना बाई, निवासी रामपुरा
14 वर्षीय सुमित, निवासी नयापुरा
9 वर्षीय किरण, निवासी सैमलीपुरा
35 वर्षीय भूरी बाई, निवासी सैमलीपुरा
25 वर्षीय रंजना, निवासी सैमलीपुरा
14 वर्षीय आयुष, निवासी नयापुरा
15 वर्षीय गोकुल पिता  कैलाश निवासी नयापुरा
42 वर्षीय सुनीता पति नारायण निवासी नयापुरा
45 कन्ता पिता उदय उदय सिंह सेमलीपुरा
22 वर्षीय रिंकू भंवर लाल  नयापुरा
30 वर्षीय  सावित्री सुभाष  नयापुरा
20 वर्षीय रंजना पिता रामसिह  नयापुरा
30 वर्षीय संगीता पति पप्पू 35 वर्ष नयापुरा
16-प्रिया पति विष्णु रामपुरा की पुष्टि की गई है।
पोस्टमार्टम के दौरान जिला अध्यक्ष रहे मौजूद-
आज गुरुवार सुबह  सभी मृतकों का पोस्टमार्टम  जिला भोज चिकित्सालय में किया गया और सभी मृतकों के शव परिजनों के साथ उनके गांव रवाना किए गए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ‌। सभी ने सुबह जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों की जानकारी ली। दुर्घटना के समय से लेकर पोस्टमार्टम तक जिला चिकित्सालय का समस्त स्टॉप मुस्तैद रहा।
 सिविल सर्जन सर्जन डॉ मुकुंद बर्मन के अनुसार 16 लोगों का पोस्टमार्टम किया गया है। लगभग 15 लोगों को अन्य चिकित्सालय में रेफर किया गया है वहीं शेष का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
केंद्रीय मंत्री अंत्येष्टि में पहुंची-
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के अंतिम संस्कार में पहुंची‌ उन्होंने मृत आदिवासी भाई बहनों  के ग्राम रामपुरा, सेमलीपुरा एवं नवापुरा पहुँचकर अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस असहनीय पीड़ा की घड़ी में हर संभव साथ देने का विश्वास दिलाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post