-->

विकसित भारत की दिशा में ग्रामीण रोजगार का नया,भरोसेमंद और पारदर्शी मॉडल-केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सावित्री ठाकुर



विकसित भारत की दिशा में ग्रामीण रोजगार का नया,भरोसेमंद और पारदर्शी मॉडल-केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सावित्री ठाकुर


ज्ञानेंद्र त्रिपाठी-
मनावर/धार । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में ग्रामीण रोजगार का नया भरोसेमंद मॉडल बना है जो की भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा कांग्रेस इस योजना को लेकर झूठ बोलने का भ्रम फैलाकर किसान और गरीब मजदूर तथा जनता को गुमराह कर रही है जबकि यह योजना से मजदूर और किसानों को अधिक लाभ मिलेगा यह लाभकारी योजना है कांग्रेस के झूठे फैंस में हमें नहीं आना है। उक्त बात यहां विक्रम भवन सामुदायिक मांगलिक भवन मनावर में जिला सम्मेलन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहीं अपने जिला सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा
   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में VB-G RAM G ग्रामीण रोजगार को सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है—जहाँ 125 दिन की कानूनी रोजगार गारंटी,साप्ताहिक मजदूरी भुगतान, खेती के मौसम में 60 दिनों का समुचित ब्रेक और बायोमेट्रिक व AI आधारित निगरानी के माध्यम से पारदर्शिता और भरोसे को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ योजना नहीं, करोड़ों ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्थिरता और सम्मान का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस योजना को हर समाज तक पहुंच कर होने वाले लाभ की जानकारी देना ताकि उनको हकीकत मालूम हो सके और कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रहे छठ के भ्रम को जनता के सामने दूर किया जा सके। लोकसभा में पेश की गई इस योजना से कांग्रेस बुरी तरह से बौखला गई है और झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 100 दिन का सीमित रोजगार था मजदूरी भुगतान में देरी होती थी खेती के मौसम में भी किसानों को लाभ नहीं हो पता था फर्जी जाच, कार्ड और लीकेज होता अब इस योजना से गांव में विकास की गति मिलेगी।
         कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल , पूर्व जिलध्यक्ष धाडीवाल व  भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने स्वागत भाषण को संबोधित करते हुए भाजपा ग्रामीण धार जिला नवीन कार्यकारिणी का परिचय करते हुए जिले के संगठन कार्य के विस्तार से जानकारी दी
         कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय बाल विकास मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज द्वारा भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारंभ किया 
          भाजपा ग्रामीण धार जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर ने  बताया कि जिला सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिला कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात प्रथम कार्यकर्ता परिचय एवं भाजपा ग्रामीण धार जिला कार्यकारिणी सदस्यों का केंद्रीय मंत्री एवं सम्माननीय अतिथि द्वारा स्वागत सम्मान को परिचय किया इस कार्यक्रम में केंद्र की मोदी को प्रदेश सरकार की विकासशील कार्य को लेकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए.का केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने भगव वस्त्रावकर स्वागत किया
कार्यक्रम का संचालन. जी राम जी के जिला संयोजक राधेश्याम मुकाती ने किया एवं आभार भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेरती ने किया। 
जिला सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल, विनोद शर्मा,  रमेश धड़ीवाल  भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेरती,  नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार,  मोहन पटेल,सुरमा सोलंकी , महेंद्र सेप्टा, बृजेश चौहान भाजपा जिला मंत्री , लोकेश मुकाती , सदाशिव बरफा, सुनील पाटीदार ,  जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला कपिल पाटीदार,  कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार व जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य मंचासीन रही ।कार्यक्रम में जिले के सभी जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य , सभी मंडल अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी सभी ग्राम इकाई अध्यक्ष कार्यकर्ता  सभी कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

Post a Comment

Previous Post Next Post