-->

No title


धार के लिए गौरव का क्षण: श्री राजा भाऊ भदाने को अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच में मिली बड़ी जिम्मेदारी

धार।संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में धार जिले के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी अवसर सामने आया है। जिले के समाजसेवी, भोजशाला समिति के सक्रिय सदस्य एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजा भाऊ भदाने को अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच, मध्यप्रदेश में कार्यवाहक पद पर नियुक्त किया गया।
यह नियुक्ति स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरि महाराज एवं अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के मुख्य संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के द्वारा की गई है  इस दौरान श्री भदाने को नियुक्ति पत्र प्रदान कर औपचारिक परिचय भी कराया गया, जिससे पूरे धार जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
समाजसेवा और राष्ट्रहित में नई भूमिका-
श्री राजा भाऊ भदाने की यह नियुक्ति उनके द्वारा किए गए लगातार सामाजिक कार्यों, राष्ट्रसेवा एवं जनहित के प्रयासों का प्रतिफल मानी जा रही है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि सम्पूर्ण धार जिले के लिए गौरव का विषय है।
धार की प्रतिष्ठा को मिली नई पहचान-
श्री भदाने  की यह नियुक्ति धार जिले को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है। समाजसेवा और राष्ट्रहित के क्षेत्र में यह नियुक्ति निश्चित रूप से धार जिले की प्रतिष्ठा को और अधिक ऊंचाई प्रदान करेगी। 
नियुक्ति पर बधाई व शुभकामनाएं-
इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश प्रभारी श्री महेश चंद्र महेश्वरी, धार जिला अध्यक्ष मुकेश निगम, जिला महामंत्री ताजू वासुनिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धार मुरलीधर वैष्णव, विधानसभा महामंत्री गणेश राठौड़, सेलेश जी बिजवा, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापत, महेंद्र सिंह चौहान, अशोक मुनिया सहित समस्त पदाधिकारियों ने श्री भदाने  को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी हरीश आर्य ने दी। वही इस नियुक्ति पर धार धार दिग्दर्शन के प्रधान संपादक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने भी उन्हें इस दायित्व के लिए बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post