-->

कुक्षी में ट्राले-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार दो युवकों की मौत

कुक्षी में ट्राले-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार दो युवकों की मौत

धार जिले के कुक्षी-मनावर रोड पर लोहारी के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार राजस्थान के एक ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ग्राम आंवली निवासी रवि (17) पिता रामसिंह और गणपति (18) पिता सिकदार निवासी आवली के रूप में हुई है। ये दोनों युवक कुक्षी के पामेला होटल में कार्यरत थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे बाइक से लोहारी की ओर एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। 
दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने पर कुक्षी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों शवों को कुक्षी सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने राजस्थान नंबर RJ.09 GC. 8590 के ट्राले को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही जहां आज बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कुक्षी सिविल अस्पताल में डॉक्टर द्वारा किया जाकर परिजनों को सौंपा।

Post a Comment

Previous Post Next Post