-->

भक्तांबर के पास गंजीखाना निवासी युवक पिस्टल, कारतूस के साथ गिरफ्तार, मामले में संलिप्त अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

भक्तांबर के पास गंजीखाना निवासी युवक पिस्टल, कारतूस के साथ गिरफ्तार 

25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

धार। इन्दौर-अहमदाबाद मार्ग पर अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों धरदबोचा । तलाशी में उसके पास से कमर में खोसे  देशी पिस्टल मय तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।

उक्त कार्रवाई कोतवाली धार  थाने की टीम ने 7 अक्टूबर बुधवार की रात करीब 9:32 बजे अंजाम दी। पुलिस को मुखबिर तंत्र और गश्त के दौरान भक्तांबर मंदिर के पास इंदौर-अहमदाबाद रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति के मौजूद होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जब गंजीखाना, धार निवासी 38 वर्षीय सुमित पिता राजेंद्र उर्फ राजू बिलवाल की तलाशी ली गई, तो उसकी कमर के बाएं हिस्से में सिल्वर/सफेद रंग की एक देशी हस्तनिर्मित 32 बोर की पिस्टल खुंसी हुई जिसमें 32 बोर के 3 जिंदा कारतूस भी लोड पाए गए।उक्त आरोपी के पास हथियार और कारतूस रखने के संबंध कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज भी नहीं थे। पुलिस ने करीब 30 हजार रुपये मूल्य की अवैध देशी पिस्टल और तीनों कारतूसों को विधिवत जब्त कर लिया।


आरोपी के खिलाफ रात 11:39 बजे धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में लिया गया। वहीं गिरफ्तार के कथन के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी राज पिता छोटू, उम्र 21 वर्ष, निवासी गंजीखाना, धार की भी गिरफ्तारी की गई है। मामले में पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी यह देशी पिस्टल कहां से और किस इरादे से लेकर आया था, ताकि क्षेत्र में सक्रिय अवैध हथियारों के नेटवर्क और सप्लाई चेन तक पहुंचा जा सके।

♦️ सराहनीय कार्य –

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक ईश्वरसिंह, उप निरीक्षक भूपेंद्र खरतिया, सहायक उप निरीक्षक नीलेश मालवीय, प्रधान आरक्षक 861 अरविन्द चौहान, प्रधान आरक्षक 71 सर्वेशसिंह, प्रधान आरक्षक 465 सुरेश तिवारी, प्रधान आरक्षक 70 बलराम, प्रधान आरक्षक 492 मुकेश डावर, आरक्षक 461 रामनरेश यादव, आरक्षक 96 दिलीप यादव, आरक्षक 901 शुभम शर्मा, आरक्षक 223 प्रशांत चौहान एवं आरक्षक 144 तरुण बैस की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



Post a Comment

Previous Post Next Post