-->

मादक पदार्थों की तस्करी,, नशेबाज, जुआरी, सटोरियों पर लगेगी लगाम- सीएसपी योगेंद्र सिंह भदोरिया

मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी लगाम-सीएसपी योगेंद्र सिंह भदोरिया

बोले- मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी लगाम; यातायात व्यवस्था बनाएंगे सुगम

ज्ञानेंद्र त्रिपाठी 

धार शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए नवागत नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) योगेंद्र भदौरिया ने बुधवार को पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में शहर के चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शहर की सुरक्षा, नशे के कारोबार, यातायात व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। मूलतः उत्तर प्रदेश झांसी निवासी CSP योगेंद्र भदौरिया ने कहा कि शहर में शांति, सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। अवैध गतिविधियों, गुंडागर्दी और मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।नवागत CSP की प्राथमिकताओं से साफ है कि धार शहर में नशे, अवैध गतिविधियों, जुआ सट्टा और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में पुलिस सख्ती बढ़ा सकती है।उन्होंने कहा कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस विशेष सर्च और चेकिंग अभियान भी चलाएगी। ऐसे स्थान चयनित किए जाएंगे जहां यह गतिविधियां शहर में हो रही है ।युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आपने कहा कि धार शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को भी प्राथमिकता में रखा है। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौराहों और व्यस्त बाजारों में ट्रैफिक पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी।अवैध पार्किंग और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई प्राथमिकता होगी 

हेलमेट को लेकर भी नवागत CSP श्री भदोरिया  ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए पुलिस अब विशेष चेकिंग अभियान चलाएगी। बिना हेलमेट वालों कार्रवाई होगी।शहर के अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के साथ सहयोग की अपील

CSP भदौरिया ने शहर के नागरिकों और व्यापारिक संगठनों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में जनता की भागीदारी भी जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post