-->

वाटर पार्क की आड़ में देह व्यापार का धंधा; 3 युवतियां सहित 7 गिरफ्तार

वाटर पार्क की आड़ में देह व्यापार का धंधा; 3 युवतियां सहित 7 गिरफ्तार


रतलाम जिले के पंचेड़-नामली मार्ग नामली थाना अंतर्गत स्थित तुलसी वाटर पार्क में स्विमिंग पूल और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने थाईलैंड की तीन युवतियों, तीन संदिग्ध युवकों और वाटर पार्क के मैनेजर को हिरासत में लिया है।
ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम
पुलिस को लंबे समय से वाटर पार्क में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने एएसपी विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। सूचना लीक न हो, इसके लिए पूरी कार्रवाई गोपनीय रखी गई। सबसे पहले पुलिसकर्मियों को फर्जी ग्राहक बनाकर वाटर पार्क भेजा गया। वहां अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने परिसर में दबिश देकर कार्रवाई की।
वाटर पार्क की पिछले हिस्से में स्पा सेंटर
जांच में सामने आया कि वाटर पार्क के पिछले हिस्से में छह विशेष कमरे बनाए गए थे, जहां कथित तौर पर स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। पुलिस को तीन कमरों में थाईलैंड की तीन युवतियां और तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। तलाशी के दौरान कमरों से बड़ी संख्या में उपयोग किए गए कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
स्थानीय पुलिस को भनक नहीं लगे, मोबाइल बंद
कार्रवाई की खास बात यह रही कि घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर स्थित नामली थाना पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। सूचना लीक होने की आशंका को देखते हुए ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन तक बंद करवा दिए गए थे।

हिरासत में दिए गए लोगों से पूछताछ

पुलिस ने मौके से मैनेजर दिलीप ठाकुर को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है साथ ही वाटर पार्क से जुड़े दस्तावेजों लाइसेंस और स्पा संचालन से संबंधित सभी रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पश्चात् सम्बंधित धाराओं में आगे कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post