-->

धार जेल में कैदी ने दूसरे बंदी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला,

धार जेल में कैदी ने दूसरे बंदी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला,


धार जिला जेल में सलाखों के पीछे बंद अपराधियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक शातिर कैदी ने दूसरे बंदी पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप गया। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ 324 भादवि,118(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर लिया है।
आज सोमवार को जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जेल धार में बंद आरोपी राजा पिता अशोक ने अचानक किसी बात पर तैश में आकर दूसरे बंदी बादल पिता किशोर पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि पीड़ित बादल को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ब्लेड के वार से बादल गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वहां तैनात जेल प्रहरी सुमित शर्मा ने बीच-बचाव किया और घायल बंदी बादल को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। अगर सही समय पर जेल प्रहरी दखल नहीं देते, तो कोई अनहोनी हो सकती थी। जेल प्रशासन ने तुरंत घायल बादल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी चोटों का परीक्षण किया।मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टर ने साफ किया कि बादल पर किसी धारदार वस्तु यानी ब्लेड) से हमला किया गया है, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के एक दिन बाद कोतवाली धार में आरोपी राजा के खिलाफ आधिकारिक तौर पर मामला दर्ज किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post