-->

नामांतरण के एवज में भ्रष्ट पटवारी 10 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

नामांतरण के एवज में भ्रष्ट पटवारी 10 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

धार जिले के मनावर में सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नामांतरण के एवज में एक पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त पुलिस के कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया ने बताया कि आवेदक अरुण कुमार तिवारी ने ग्राम पंचायत कपस्थली में अंकुश सोनी को दो प्लांट बेचे थे। इन प्लाटों के नामांतरण के लिए आरोपी पटवारी प्रवीण पाटीदार ने प्रति प्लांट₹10  हजार के हिसाब से कुल ₹20 हजार की रिश्वत मांगी थी। मामले में आवेदक अरुण कुमार तिवारी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से की थी शिकायत के सत्यापन में सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सोमवार को आरोपी प्रवीण पाटीदार को ग्राम डोचा स्थित तहसील कार्यालय के पटवारी कार्यालय में आवेदक से ₹10 हजार की पहली किस्त देते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पटवारी के विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है।

ट्रैपदल में कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर श्री रणजीत द्विवेदी, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री सतीश यादव, आरक्षक, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक मनीष माथुर, आरक्षक श्री कृष्णा अहिरवार मौजूद रहे।

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।


Post a Comment

Previous Post Next Post