नौगांव पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ इंदौर के आदतन अपराधी को किया को गिरफ्तार, दूसरा फरार
नौगांव पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ इंदौर के एक आदतनअपराधी को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त किया वहीं एक साथी आरोपी फरार हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगांव पुलिस को सूचना मिली कि इन्दौर अहमदाबाद फोरलेन रोड मागोद की ओर से दो व्यक्ति स्कूटी क्रमाक MP 09 DN 2581 से अवैध पिस्टल लिये हुये कोई गंभीर घटना घटित करने के उद्देश्य से इन्दौर तरफ जा रहे है। मुखबीर की सूचना पर नौगांव पुलिस द्वारा तत्काल इन्दौर अहमदाबाद फोरलेन रोड जैतपुरा के आगे घेराबंदी उन्हे रोका जिसमे एक व्यक्ति पुलिस को देखकर खेत तरफ भाग गया, दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया । आरोपी ने अपना नाम सतीष उर्फ सत्या पिता कालु बसुनिया जाति भील उम्र 31 साल निवासी JNT मार्केट लकडी मण्डी जीरा फैक्ट्री के सामने चंदन नगर इन्दौर का होना बताया, तथा भागने वाले साथी का नाम चेतन नाथ निवासी विदुर नगर, अहीरखेडी नाथ मोहल्ला इन्दौर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक खाली मेग्जीन मिली, एवं उसकी स्कूटी की हेन्डल के नीचे बनी छोटी डिक्की की तलाशी लेते उसमें से एक अवैध देशी पिस्टल जिसमें एक मैग्जीन लगी हुई तथा दो जिन्दा राउण्ड मिले। जिन्हें जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपी सतीश भील के बारे में बताया गया कि वह थाना चंदननगर इन्दौर का आदतन अपराधी है। फरार आरोपी चैतन्य नाथ की तलाश जारी है ।
सराहनीय कार्य –
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हिरुसिंह रावत, स उनि पवन गौर, आर. देवेन्द्र परमार, अनिल बीसी, रफीख खान, एवं सैनिक पिंटू की सराहनीय भूमिका रही।