-->

भोजशाला दर्शन के बाद धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा ने कहा यह सनातन की बड़ी जीत, अब मूर्ति लाना अगला लक्ष्य

भोजशाला दर्शन के बाद धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा यह सनातन की बड़ी जीत, अब मूर्ति लाना अगला लक्ष्य


- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी

हाई कोर्ट इंदौर बेंच फैसले के बाद शुक्रवार को धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा भोजशाला पहुंची और उन्होंने ऐतिहासिक सरस्वती मंदिर भोजशाला में दर्शन कर पूजा अर्चना की ओर परिसर में मौजूद महिलाओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने धार दिग्दर्शन से चर्चा करते हुए कहा कि यह सनातन धर्म की एक बड़ी कानूनी जीत है। 700 वर्षों के इतिहास में पहली बार शुक्रवार के दिन हिंदुओं को वहां दर्शन पूजन का सौभाग्य मिला है। भोजशाला की मुक्ति के लिए लंबे संघर्ष के बाद यह ऐतिहासिक दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , कुशाभाऊठाकरे राजमाता और सेनापति जैसे वरिष्ठ नेताओं के सत्याग्रह और करें संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने आंदोलन में संघर्ष करने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 
श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि अब उनका मुख्य उद्देश्य मां वाग्देवी की मूर्ति को वापस लंदन से धार लाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में उन्हें लंदन में मां वाग्देवी के साक्षात दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला था। अब चाहेगी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी घोषणा अनुसार धार आए।भोजशाला के भव्य स्वरूप की घोषणा करें, जिस प्रकार अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ है उसी तर्ज पर केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अनुमति लेकर भोजशाल का जिर्णोद्धार किया जाए और मां की मूर्ति लाकर अन्य मंदिरों की तरह यहां निमित्त पूजा अर्चना शुरू की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post