-->

मोनालिसा निकली नाबालिग, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

मोनालिसा निकली नाबालिग, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में हुआ बड़ा खुलासा


मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित महेश्वर निवासी मोनालिसा भोसले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पारधी जनजाति से जुड़ी मोनालिसा को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में उसे नाबालिग पाया गया ।दावा किया गया है कि केरल में फरमान खान संग विवाह के समय उसकी उम्र 18 वर्ष से कम थी। प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई और केरल में मुस्लिम युवक से शादी के बाद चर्चा में रही मोनालिसा की उम्र को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

मामले के अनुसार उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता प्रथम दुबे ने 17 मार्च 2026 को आयोग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। इसके बाद आयोग के निर्देश पर गठित जांच दल ने केरल से लेकर महेश्वर तक दस्तावेजों और तथ्यों की पड़ताल की।

जांच के दौरान महेश्वर के शासकीय अस्पताल के रिकार्ड में 30 दिसम्बर 2009 को शाम 5 बजकर 50 मिनट पर मोनालिसा का जन्म हुआ था। जिसके आधार पर 11 मार्च 2026 को हुए विवाह के समय उसकी उम्र करीब 16 वर्ष बताई गई है। जांच में यह भी सामने आया कि केरल में विवाह पंजीयन के लिए उपयोग किए गए जन्म प्रमाण पत्र में अलग जन्म तिथि दर्ज थी। जांच टीम ने इसे संदिग्ध बताते हुए संबंधित दस्तावेजों के आधार पर निरस्त कराने के निर्देश दिए जाने की बात कही है।

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले की शिकायत में फरमान खान के खिलाफ महेश्वर थाने में अपहरण का प्रकरण 25 मार्च को दर्ज हुआ है। FIR अपडेट करते हुए पुलिस में अपहरण, पॉक्सो, शादी का झांसा देना जैसी गंभीर आरोप लगाए है। मामले में सनोज मिश्रा ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा सत्य साबित हुआ, मोनालिसा नाबालिग साबित हुई है।मामले को लेकर इंदौर आईजी अनुराग ने बताया कि उक्त मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, आगे विवेचना की जा रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post