राजीव रंजन मीना धार कलेक्टर होंगे, प्रियंक मिश्रा भोपाल कलेक्टर होंगे।
बड़े इंतजार के बाद कल गुरुवार देर रात 14 कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया। इस सूची में 26 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। 3 साल 4 महीने से ज्यादा समय तक धार कलेक्टर रहे प्रियंका मिश्रा को मुख्य सचिव के चाहते हुए भी इंदौर की कलेक्टरी नहीं मिल पाई थी लेकिन अब उन्हें भोपाल का कलेक्टर बना दिया गया है।
कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव जैसा प्रमुख पद दिया गया है। वही 2012 बैच के राजीव रंजन मीना धार कलेक्टर के रूप में पदस्थ गए हैं।
इसी प्रकार रीवा कलेक्टर रहते हुए लगभग साढ़े 3 वर्ष की अवधि के बाद श्रीमती प्रतिभा पाल को एक बार फिर सागर जैसा महत्वपूर्ण जिले का कलेक्टर बनाया गया है। नेहा मीना को झाबुआ से सिवनी कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। ज्यादातर महिला कलेक्टरों को एक जिले से दूसरे जिले में भेज गया है। सिर्फ सोनिया मीना और शीतला पटले से कलेक्टरी ली गई हैं।
Tags
धार