आदिवासी की जमीन को अपनी बताकर 36 लाख रुपये में कृषि भुमि विक्रय अनुबंध पत्र लेख करने पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज
धार के नौगांव थाना अंतर्गत 5 आरोपियों ने आदिवासी की जमीन अपनी जमीन बताकर कृषि भूमि विक्रय अनुबंध पत्र लिखकर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है, मामले में नौगांव पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार आवेदक प्रहलाद पिता भारतसिंह सुनेर जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी ग्राम मुण्डाना थाना सागौर को आदिवासी सुगनाबाई का खेत ग्राम ताजपुर थाना सादलपुर को अपना बताकर आरोपी कमल किशोर पिता शिवनारायण वर्मा निवासी घाटी मोहल्ला नौगाँव, इस्लामुद्दीन पिता मुंशी खान,सईद पिता इस्लामुद्दीन खान,सलाम पिता इस्लामुद्दीन खान,कयाम पिता इस्लामुद्दीन खान निवासीगण ग्राम सांभर द्वारा 22 लाख रुपये नगद व सात -सात लाख के दो चैक कुल 36 लाख रुपये में कृषि भुमि विक्रय अनुबंध पत्र लेख कर धोखाधडी की गई ।
नौगाँव पुलिस में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 120बी भादवि 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Tags
अपराध