घूमने के बहाने दोस्त की मदद से युवक ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म
जिले के राजोद थाना अंतर्गत घूमने का बहाना कर एक नाबालिक को मोटरसाइकिल में सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकट दर्ज किया है।
सोमवार को जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अशोक पिता रमेश डामर निवासी गरवाडी झाबुआ और उसका साथी विक्रम डामर निवासी रसानिया थाना राजोद एक 16 वर्षीय नाबालिक पीड़िता के पास पहुंचे और उसे घूमाकर लाने की बात कह कर अपनी मोटरसाइकिल में बिठाया। आरोपी विक्रम रास्ते में अशोक और पीड़िता को सड़क पर छोड़कर चला गया। इसके बाद आरोपी अशोक पीड़िता को एक सुनसान खाल (नाले के पास के इलाके) की तरफ ले गया और वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दो से तीन बार दुष्कर्म किया। इस दौरान जब कीर्तन ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया।
मामला सामने आते ही राजोद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 376,342,506 भादवि एवं 5 एल /6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार है उनकी तलाश की जा रही है।