महिला के गले से चेन छीनी, आरोपी को लोगों ने पकड़ा
धार जिले के कुक्षी में मंदिर जा रही एक महिला के गले से बदमाश सोने की चैन छीन ली। हालांकि लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सोमवार को शीतला माता मंदिर के सामने सिलकुआ कुक्षी में एक महिला मंदिर जा रही थी इस दौरान रास्ते मे आरोपी अमज अली पिता अख्तर अली निवासी सेंधवा बडवानी ने पीछे से आकर उसके गले मे पहनी सोने की चैन वजनी करीब 6 ग्राम की छीन कर भागने लगा इस दौरान महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगो ने दौडकर उसे पकड लिया और पुलिस के हवाले किया।
मामले में कुक्षी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 304(2) बीएनएस प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।
Tags
अपराध