-->

एक युवती से मुलाकात करवाई और विवाह के लिए 4.25 लाख रुपये ,8 दिन बाद पगफेरे की रस्म का बहाना बनाकर भागी लुटेरी दुल्हन

एक युवती से मुलाकात करवाई और विवाह के लिए 4.25 लाख रुपये ,8 दिन बाद पगफेरे की रस्म का बहाना बनाकर भागी लुटेरी दुल्हन 

धार से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी 
 जिले के राजोद थाना क्षेत्र में शादी कराने का झांसा देकर 4 लाख 25 हजार रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से फर्जी विवाह रचाकर युवक से रकम ऐंठी गई और महज आठ दिन बाद दुल्हन गायब हो गई।
जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से आज शनिवार को जारी एफ आर आई में बताया गया कि फरियादी उमेश मदारिया निवासी राजोद की शादी नहीं हो पा रही थी। इसी दौरान उमेश मारू निवासी ग्राम बरमंडल तहसील सरदारपुर ने उसे शादी कराने का भरोसा दिलाया। उमेश ने एक युवती से मुलाकात करवाई गई और विवाह तय कराने के नाम पर उससे करीब चार लाख रुपये लिए गए। 16 जनवरी 2026 को खरगोन में शपथ पत्र तैयार कराया गया और बाद में चिंतामन गणेश मंदिर में विवाह की रस्म पूरी की गई। विवाह पश्चात युवती अनिता पांड्या पत्नी बनकर लगभग आठ दिन तक फरियादी के साथ उसके घर पर रही। इसके बाद भूरीबाई पांड्या और रवि बरोर फरियादी के घर राजोद पहुंचे और पगफेरे की रस्म का बहाना बनाकर अनिता को अपने साथ ले गए। इसके बाद से ही दुल्हन अनीता वापस नहीं लौटी। फरियादी ने उनसे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई भी पता नहीं चल सका।
उक्त मामले में फरियादी ने राजोद थाने पर अनिता पिता पांड्या माता भूरीबाई पांड्या उम्र 30 साल निवासी उमरखाली तह. गोगाँव जिला खरगोन,भूरीबाई पति पांड्या उम्र 50 साल निवासी उमरखाली तह. गोगाँव जिला खरगोन,रवि बरोर निवासी डालकी नवाड जिला खरगोन, उमेश पिता हिरालाल मारू निवासी ग्राम बरमण्डल तह. सरदारपुर जिला धार, चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 318(4), 3(5)  में मामला दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक मानसिह सिंगार थाना राजोद के अनुसारआरोपितों की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही झूठी शादी का पर्दाफाश किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post