-->

धार के बहुचर्चित सेंट टेरेसा जमीन घोटाला का मामले में फरार मुख्य आरोपी सुधीर जैन इंदौर से गिरफ्तार

धार के बहुचर्चित सेंट टेरेसा जमीन घोटाला का मामले में फरार मुख्य आरोपी सुधीर जैन इंदौर से गिरफ्तार 

धार के बहुचर्चित सेंट टेरेसा जमीन घोटाला का मामले  में फरार मुख्य आरोपी सुधीर जैन को इंदौर से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त आरोपी विगत 4 साल से फरार था। आरोपी पर 10,000/-₹ का इनाम घोषित था। विश्वसनीय मुखबिर सूचना, तकनीकी साधनों तथा सतत निगरानी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना नौगांव में अपराध क्रमांक 142/2022 धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध है। विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि सर्वे नंबर 770, रकबा 0.493 हेक्टेयर शासकीय भूमि, जिसे ऐतिहासिक रूप से निशुल्क की महिला अस्पताल संचालन हेतु स्वीकृत किया गया था, उसके संबंध में कूटरचित अभिलेख तैयार कर अवैध रूप से नामांतरण, सेल डीड तथा विक्रय के कूटरचित अभिलेख शासकीय अभिलेखों में प्रविष्ट कर, अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से भूमि हस्तांतरण की साजिश रची गई। आरोपी सुधीर जैन की भूमिका सहआरोपियों के साथ मिलकर भूमि लेने-देन एवं षड्यंत्र में प्रमुख रूप से पाई गई।
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज अवस्थी द्वारा जिले के विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री सुबोध जामा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना नौगांव के अपराध क्रमांक 142/2022 धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि में घटना दिनांक से फरार चल रहे 10,000/- रुपये के फरार उद्घोषित आरोपी सुधीर जैन की गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल प्रभारी अनी प्रशांत गुर्जल को निर्देशित किया गया था।
आज दिनांक 27.02.2026 को अनी प्रशांत गुर्जल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नौगांव के अपराध में फरार उद्घोषित आरोपी सुधीर पिता शांतीलाल जैन निवासी धार का दूसरी नगर इंदौर में रुकना हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। सायबर प्रभारी के नेतृत्व में टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की जहां पर एक व्यक्ति दिखाई दिया जो थाना नौगांव का फरार उद्घोषित आरोपी सुधीर पिता शांतीलाल जैन निवासी धार था। जिसे अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से अन्य दस्तावेज, आर्थिक लेन-देन एवं अन्य सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी संकलित की जा रही है।

सराहनीय कार्य :-
उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी अनी प्रशांत गुर्जल व सायबर सेल धार टीम के प्रआर. सर्वेशसिंह सोलंकी, प्रआर. बलराम भंवर, आर. प्रशांत सिंह चौहान, आर. दिलीप यादव, आर. भानुप्रतापसिंह, आर. मनीष पाल, आर. शुभम सिंह जादौन, आर. रोहित नरगावे का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post