एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वालो को धार पुलिस ने रंगे हाथो पकडा ।
धार।पुलिस अधीक्षक धार श्री मंयक अवस्थी के निर्देशन मे धार पुलिस द्वारा नशा मुक्ती अभियान के दौरान अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी करते हुए धार कोतवाली पुलिस ने युवक को रंगे हाथो पकडने मे सफलता हासिल की
विगत कई दिनो से धार शहर व आसपास के क्षेत्र मे नशे के सौदागरो द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स,स्मेक जैसै नशे की तस्करी कर युवा पिढी को नशे की गर्त मे धकेलने के संबंध मे शिकायते प्राप्त हो रही थी जिस पर पुलिस अधीक्षक धार श्री मंयक अवस्थी द्वारा नशे के व्यापार मे लिप्त इन तस्करो को सर्वोच्च प्राथमिकता से पकडने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर श्रीमति पारुल बेलापुरकर के निर्देशन मे जिले के समस्त एसडीओपी /नपुअ, थाना प्रभारियो को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी तारतम्य मे दिनांक 05.11.2025 को धार पुलिस को विश्वनीय मुखबीर द्वारा सूचना मिली की श्रीमाया होटल के सामने दरगाह के पास बस स्टेण्ड पर एक युवक अवैध रुप से एमडी ड्रग्स सप्लाय करने के लिए आया है। थाना प्रभारी समीर पाटीदार की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए श्रीमाया होटल के सामने दरगाह के पास बस स्टेण्ड पर घेराबंदी कर मुखबीर बताए हुलिये अनुसार एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को पकडा, उसकी तलाशी लेते उसकी पेंट की जेब से एक प्लास्टिक की छोटी थैली मे अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स मिला जो किसी अन्य को डिलेवर करने हेतु खडा था, मौके पर वैधानिक कार्यवाही कर बाल अपचारी को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ पर बताया कि यह एमडी ड्रग्स वह आसीम पिता अब्दुल मुक्तलीम खाँन निवासी गाँधी कालोनी धार से खरीदकर लाया है।और यहाँ नशे मे लिप्त नवयूवको को ऊंचे दामो मे बैचकर अवैध लाभ अर्जित करने हेतु खडा था ,पुलिस द्वारा संदेही आसीम की तलाश की गई जो गाँधी कालोनी स्थित अपने मकान पर उपस्थित मिला आसीम से पुछताछ करने पर उक्त एमडी ड्रग्स बाल अपचारी को देना बताया गया।धार कोतवाली पुलिस नेआसीम पिता अब्दुल मुक्तलीम खाँन उम्र 22 साल निवासी गाँधी कालोनी धार को गिरफ्तार कर बाल अपचारी व आरोपी आसीम के विरुद्ध अपराध क्रमांक धारा 8/22, 8/29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपी आसीम से अवैध मादक पदार्थ कहाँ से लेकर आया है और धार शहर मे एमडी ड्रग्स तस्करी मे कौन कौन व्यक्ति लिप्त है इस सम्बन्ध मे पुछताछ की जा रही है । आरोपियों के कब्जे से
अवैध मादक पदार्थ 10.56 ग्राम एमडी ड्रग्स कुल मश्रुका किमती 60000/- रुपये जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक समीर पाटीदार, उनि अशोक लहरी, प्रआर.609 रामसिंह,530 अनिल दसोरिया, आर.1045 रवि परमार , आर.684 शुभम जादौन का विशेष योगदान रहा है।
Tags
अपराध