भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा प्राकृतिक खेती पर भी ध्यान दें किसान
पत्रकार वार्ता को किया संबोधित
धार। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दर्शन सिंह चौधरी एकदिवसीय प्रवास के दौरान धार पहुंचे। जहाँ स्थानीय सर्किट हाउस पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह चौहान के अगुवाई में उनका कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित पत्रकार परिषद में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सर्व स्पर्शी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पिछले बार प्रदेश में किसान मोर्चे द्वारा द्वारा 95 लाख सदस्य बनाए गए थे इस बार यह लक्ष्य डेढ़ करोड़ का रखा गया है। जिसमें प्रत्येक जिले का लक्ष्य 50000 निर्धारित किया है।

श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मोहन यादव की सरकार लगातार किसान के हितों के लिए काम कर रही है ओर आगे भी करती रहेगी । किसानों के साथ सरकार हमेशा खड़ी है भारतीय जनता पार्टी के आने के बाद ही इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है किसान को लागत कम करने का काम हुआ है उत्पादन बढ़ाने का काम किया है हम बिजली में भी देखें 24420 करोड़ रुपए की सब्सिडी बिजली में दी जा रही है यदि हम अन्य सेक्टर में भी देखें तो हर सेक्टर के साथ किसानों को लाभ देने का काम किया है। सोयाबीन यहां की हमारी मुख्य फसल है हमारा प्रदेश सोयाबीन प्रदेश कहलाता है इसके लिए हमने किसानों की मेहनत को बधाई देता हूं उनकी मेहनत को सलाम करता हूं और उनके साथ पहले भी न्याय हुआ और अभी न्याय होगा। खाद की किल्लत को लेकर कहा कि यह कांग्रेस का जमाना नहीं है जब लाठी डंडे से खाद का वितरण होता था या भारतीय जनता पार्टी का जमाना है मेरा निवेदन है कि चुकी अब एनपी 2 को हम ज्यादा लाभ दे रहे और उनका वितरण भी ज्यादा हो रहा है हम आभारी है आदरणीय मोदी जी के जनता की मांग एक ही अपील है कि जैविक खेती की और बड़े।बाकी खाद की पूर्ति का काम है जो सरकार लगातार कर रही है।
उन्होंने प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने के लिए आव्हान किया। पत्रकार वार्ता के दौरान किसान मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष व इंदौर संभाग प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री रतन लाल पाटीदार, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी रितेश अग्निहोत्री, मोर्चा नगर अध्यक्ष कमलेश बिजवा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
तत्पश्चात किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को भी मार्गदर्शन दिया। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर भी मौजूद रही।
तत्पश्चात किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को भी मार्गदर्शन दिया। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर भी मौजूद रही।
Tags
धार