प्रभात जी नहीं रहे, अंतिम संस्कार पैतृक गांव कोरियाही बिहार में
- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभात झा ने अपने राजनीतिक जीवन में देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने आज सुबह 5 बजे मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में 27 जुलाई दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा ।
पत्रकारिता से करियर की शुरुआत-
झा एक ओजस्वी नेता थे और पार्टी में अच्छी खासी पकड़ रखते थे। उनका जन्म बिहार के दरभंगा में 4 जून 1957 को हुआ था। लेकिन वह बचपन में ही अपने परिवार के साथ ग्वालियर आ गए थे। जिनकी प्रारंभिक शिक्षा भी ग्वालियर में ही हुई थी। प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी। उनके दो बेटे हैं तुष्मुल और आयत्न झा है।
ग्वालियर की पीजीवी कॉलेज से उन्होंने बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली। उनके करीबियों का कहना है कि वह शुरू से ही संघ की विचारधारा से खास जुड़ाव रखते थे।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की। स्वदेश अखबार में भी लंबे समय तक जुड़े रहे उसके बाद वे राजनीति में आए । और बीजेपी सदस्यता ली वे कमल संदेश मुख्यपत्र के संपादक भी रहे। एक अच्छे वक्ता के साथ ही वे एक अच्छे लेखक भी थे। जिन्होंने कई किताबें भी लिखी।
2010 से 2012 तक उन्होंने मध्यप्रदेश भाजपा की कमान संभाली। वे 2008 से 2020 तक राज्यसभा में भाजपा सांसद भी रहे।
भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य,
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित कई अहम पदों पर रह चुके।
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
मख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रभात झा जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।'
भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें, ॐ शांति!'
धार दिग्दर्शन परिवार ने शोक व्यक्त किया-
धार दिग्दर्शन के प्रधान संपादक एवं भाजपा मीडिया प्रभारी रहे ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रभातजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया। मध्य प्रदेश संगठन के विस्तार एवं उसको सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ काम करते समय पर मुझे उनका मार्गदर्शन एवं स्नेह मिलता रहा है, उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

Tags
भोपाल