13 अगस्त लोकमाता अहिल्याबाई के पुण्य तिथि पर मठ मंदिरों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे I
लोकमाता अहिल्या बाईं होल्कर त्रिशताब्दी समारोह के लिए मठ मंदिरों के महंतो,पुजारियों,भागवताचार्यों की बैठक सम्पन्न I
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समारोह समिति की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती माला ठाकुरजी बैठक मे शामिल हुईं
बैठक मे माँ अहिल्याबाई समारोह समिति की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मालाजी ठाकुर ,प्रांत जनजाति प्रमुख श्री रूपसिंह नागरजी तथा दसनाम गोस्वामी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व सोमनाथ महादेव मठ के महंत निलेश भारती, भगवान परशुराम मंदिर जानापाव के महंत आचार्य ओमप्रकाश व्यास,नर नारायण मंदिर आचार्य वासुदेवजी, भागवताचार्य जितेन्द्रदास महाराजजी के साथ क्षेत्र के सेंकड़ों मठ मंदिरों के महंत, पुजारी तथा धर्माचार्य शामिल हुए I
अहिल्याबाई होल्कर समिति की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती माला ठाकुरजी ने बताया कि त्रिशताब्दी समारोह समिति के द्वारा वर्षभर विविध कार्यक्रम व अनुष्ठान सम्पन्न होंगे जिसके अंतर्गत माता अहिल्याबाई के जीवन के प्रसंगों को आमजन को बताया जाएगा I 13 अगस्त लोकमाता अहिल्याबाई के पुण्य तिथि पर मठ मंदिरों पर मातृ शक्ति सम्मेलन, मंदिरों में चित्र कला प्रतियोगिता, महाशिवरात्रि पर कलश यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे I

✍️- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
धार। I लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपना संपूर्ण जीवन भगवान शिव को आराध्य मानते हुए को जिया हैं I माता अहिल्याबाईं ने देशभर में सेंकड़ों शिवालयों एवं मंदिरों का निर्माण करवाया I जिसमें काशी विश्वनाथ, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात के साथ साथ सेंकड़ों मंदिरों व मठों का निर्माण करवाया I माता अहिल्याबाई भगवान शिव की उपासक थी तथा समाज शोषित ,पीड़ित समाज को न्याय दिलाने के साथ साथ सामाजिक समरसता के भाव को लेकर समाज में परिवर्तन के प्रतीक तथा लोकमाता के रूप में समाज में श्रद्धा का केंद्र बनी I
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह के लिए मालवा प्रांत के सेंकड़ों शिवालयों में सामाजिक समरसता महारुद्राभिषेक के अनुष्ठान सम्पन्न होंगे I 13 अगस्त को सम्पूर्ण मालवा प्रांत शिवालयों में उत्सव और अनुष्ठान के कार्यक्रम सम्पन्न करवाने के लिए क्षेत्र के मठ मंदिरों के महंतो ,पुजारियों के साथ एक वृहद बैठक का आयोजन सोमनाथ मठ सागौर पर सम्पन्न हुई I
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह के लिए मालवा प्रांत के सेंकड़ों शिवालयों में सामाजिक समरसता महारुद्राभिषेक के अनुष्ठान सम्पन्न होंगे I 13 अगस्त को सम्पूर्ण मालवा प्रांत शिवालयों में उत्सव और अनुष्ठान के कार्यक्रम सम्पन्न करवाने के लिए क्षेत्र के मठ मंदिरों के महंतो ,पुजारियों के साथ एक वृहद बैठक का आयोजन सोमनाथ मठ सागौर पर सम्पन्न हुई I
बैठक मे माँ अहिल्याबाई समारोह समिति की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मालाजी ठाकुर ,प्रांत जनजाति प्रमुख श्री रूपसिंह नागरजी तथा दसनाम गोस्वामी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व सोमनाथ महादेव मठ के महंत निलेश भारती, भगवान परशुराम मंदिर जानापाव के महंत आचार्य ओमप्रकाश व्यास,नर नारायण मंदिर आचार्य वासुदेवजी, भागवताचार्य जितेन्द्रदास महाराजजी के साथ क्षेत्र के सेंकड़ों मठ मंदिरों के महंत, पुजारी तथा धर्माचार्य शामिल हुए I
अहिल्याबाई होल्कर समिति की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती माला ठाकुरजी ने बताया कि त्रिशताब्दी समारोह समिति के द्वारा वर्षभर विविध कार्यक्रम व अनुष्ठान सम्पन्न होंगे जिसके अंतर्गत माता अहिल्याबाई के जीवन के प्रसंगों को आमजन को बताया जाएगा I 13 अगस्त लोकमाता अहिल्याबाई के पुण्य तिथि पर मठ मंदिरों पर मातृ शक्ति सम्मेलन, मंदिरों में चित्र कला प्रतियोगिता, महाशिवरात्रि पर कलश यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे I
दस नाम गोस्वामी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ महादेव मठ के महंत नीलेश भारती ने समस्त के मठ मंदिरों के पुजारियों ,महंतो से आह्वान किया तथा आदिगुरु शंकराचार्य के एकात्मता व माता अहिल्याबाई के समरसता के संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया I समाज व देश को तोड़ने वाली विघटनकारी शक्तियों को मुँह तोड़ ज़वाब दिया जाएगा I
सोमनाथ महादेव मठ पर आयोजित मठ मंदिरों के पुजारी इंदौर, देपालपूर,मानपूर,महू, धार, मांडू, सुल्तानपुर, बेटमा, दिग्ठान, घाटाबिल्लोद, पीथमपुर, सागौर सहित सेंकड़ों स्थानो से उपस्थित हुए I देवल मठ दिग्ठान के महंत विजय गोस्वामी, नीलकंठ महादेव मंदिर के महंत रविदत्त महाराज, शिवमंदिर पनाला के महंत शिवगिरी ,डीगलाय के महादेव मंदिर के महंत विजयगिरी गोस्वामी,विष्णुजी वैरागी, परशुराम महासभा के अध्यक्ष कमलेद्र त्रिपाठीजी,राजू पंडित, जितेन्द्र गोस्वामी सहित सेंकड़ों पुजारीगण शामिल हुए I
Tags
धार