-->

शासन के आदेश की अवहेलना कर गुरु पूर्णिमा ना मानने वाले प्राचार्य सैफुद्दीन शेख को विभाग ने जारी किया नोटिस

खबर का असर


शासन के आदेश की अवहेलना कर गुरु पूर्णिमा ना मानने वाले प्राचार्य सैफुद्दीन शेख को विभाग ने जारी किया नोटिस 


धार। शासन के आदेश की अवहेलना कर गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित न करने वाले अमझेरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सैफुद्दीन शेख विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है ‌। धार दिग्दर्शन न्यूज़ ने प्राचार्य द्वारा शासन के आदेश की धज्जियां  उड़ाए के संबंध में सबसे पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद  जिला प्रशासन ने मामला संज्ञान में आने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी कर संबंधित प्राचार्य से इस आशय में जवाब मांगा गया है। अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार कार्यवाही कर रहे हैं।स्थानीय लोगों ने उन पर इसके पहले भी शासकीय आदेशों की अवहेलना कर कई कार्यक्रमों की अनदेखी का आरोप लगाया है ‌।

दरअसल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन ने दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा पर्व पर विद्यालयों में मनाने के आदेश दिए थे। इसमें शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह द्वारा जारी आदेश पत्र के अनुसारमध्य प्रदेश के समस्त विद्यालयों में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाना था। इसके तहत शनिवार को प्रार्थना सभा के बादगुरु पूर्णिमा के महत्व का बखान और गुरु शिष्य परंपरा के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी देनी थी। इसके बाद अगले दिन गुरु पूर्णिमा के दिन विद्यालय में गुरु पूजन और सरस्वती पूजन विद्या किया जाना था साथ ही सेवानिवृत्ति शिक्षकों का सम्मान का कार्यक्रम दिया आयोजित किया जाना था। लेकिन अमझेरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।प्राचार्य सैफुद्दीन शेख गुरु पूर्णिमा के दिन शाला नहीं पहुंचे और नदारद रहे वहीं स्कूल के प्रमुख द्वार पर भी ताले डले रहे। नगर के विद्यार्थी और दूर दराज के आदिवासी छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे और स्कूल में ताला डला देख निराशा वापस लौट गए।जब प्राचार्य से इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने अपना बचाव करते हुए हास्यास पद और गैर जिम्मेदार आना बयान देते हुए कहा कि हमने तो एक दिन पहले ही गुरु पूर्णिमा मनाली है।विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बनाया है। फिलहाल उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उनसे इस विषय में अपना पक्ष बताने का समय दिया गया है।

 पूर्व में भी प्राचार्य ने की है शासकीय आदेशों की अवहेलना-

विभाग के कई कर्मचारीयों और स्थानीय लोगों ने बताया कि प्राचार्य सैफुद्दीन शेख विद्यालय का संचालन ठीक से नहीं कर पाते हैं। आए दिन विवाद की स्थितियां बनती है। प्राचार्य सैफुद्दीन शेख पहले भी कई शासकीय आदेशों की अवहेलना कर चुके हैं। विद्यालय में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव को नहीं मनाया गया। इसके साथ ही सरस्वती पूजन और सूर्य नमस्कार के कार्यक्रमों मैं भी वह अनुपस्थित रहते हैं या देर से शाला आते हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोष और उन्होंने विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

वर्ग एक के शिक्षक का मूल पद पर प्रभारी प्राचार्य बनकर बैठे हैं सैफुद्दीन शेख

दरअसल प्रभारी प्राचार्य के तौर पर बैठे सैफुद्दीन शेख मूल रूप से वर्ग एक के शिक्षक हैं। यहां तत्कालीन प्राचार्य के सेवानिवृत होने के बाद जोड़-तोड़कर उन्होंने प्राचार्य का पद हासिल कर लिया। जब से वह प्राचार्य के पद पर बैठे हैं लगातार विवादों के घेरे में रहते हैं। बड़ा क्षेत्र और बड़ा विद्यालय होने के बाद भी विभाग आखिरकार यहां प्राचार्य की नियुक्ति क्यों नहीं कर रहा है यह भी चर्चा का विषय है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी विभागीय अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दूरभाष पर शिकायत कर इस विषय में कार्यवाही की बात कही है।

प्राचार्य को नोटिस जारी-

धार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सविता झणिया ने बताया कि संबंधित प्राचार्य को नोटिस जारी कर दिया गया है। अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने की पुष्टि की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post