-->

समाज में ब्राह्मणों का सर्वोच्च स्थान आज भी है-पूज्य संत श्री योगेश महाराज

समाज में ब्राह्मणों का सर्वोच्च स्थान आज भी है-पूज्य संत श्री योगेश महाराज

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा इकाई द्वारा अभिवादन किया गया,
गुरुदेव ने किया उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री त्रिपाठी को सम्मानित
धार। परम पूज्य श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन श्री गजानन जी महाराज के 104 में जन्मोत्सव पश्चात श्री अंबिका आश्रम बालीपुर मनावर के परम पूज्य संत श्री 1008 यज्ञाचार्य योगेश जी महाराज अल्प प्रवास के दौरान धार पहुंचे, जहाँ राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा इकाई के अध्यक्ष पुनीत तिवारी के निवास धार पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया एवं उपस्थित विप्र बंधुओं द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर गुरुदेव का अभिवादन किया गया। गुरुजी ने कुछ पल विप्र बंधुओ के साथ बताएं तथा आशीर्वाद प्रदान किया।

 इस दौरान संत श्री योगेश जी महाराज ने वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा इकाई के संरक्षक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी का गुरुदेव के 16 मार्च से 24 मार्च जन्मोत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर पुष्पहार व अंग वस्त्र तथा प्रसादी से सम्मानित कर आशीर्वाद दिया। आपके साथ सद्गुरु सेवा संस्थान व हम सबके प्रिय गुरु भाई श्री मुकेश मेहता, परम आदरणीय रवि भाई भी इस आयोजन में विशेष रूप उपस्थित रहे।

गुरुदेव ने इस अवसर आशीर्वचन भी दिए। उन्होंने कहा कि समाज में ब्राह्मणों का सर्वोच्च स्थान आज भी है। पृथ्वी पर भगवान के बाद ब्राह्मण को ही पूज्यनीय माना गया है। जब भी पृथ्वी पर ब्राह्मण जन्म लेता है तो ईश्वर भी बहुत प्रसन्न होते है।
आज का ब्राह्मण पीछे क्यों है उसका सीधा कारण है कि हम एक नही है, ब्राह्मणों को एक होना पड़ेगा।
उन्होंने ब्राह्मणों को अपने मूल कर्मों से दूर होने की बात भी इस दौरान कहीं। गुरुदेव ने ब्राह्मणों से कहा कि आप एकजुट हो, प्रतिदिन गायत्री पाठ करें, अपने बच्चों को ब्राह्मण तत्व का ज्ञान दें, हर ब्राह्मण संध्या करें ।श्री योगेश महाराज ने कहा कि भूमंडल के समस्त ब्राह्मणों में ब्रह्म तत्व के पुनररूत्थान हेतु पूज्य सद्गुरु सद्गुरु श्री गजानन जी महाराज के 104 में जन्मोत्सव पर ब्राह्मण बंधु के प्रत्येक घर मे गुरुपूर्णिमा 21 जुलाई 2024 तक तक प्रतिदिन दो माला गायत्रीमंत्र के जाप की करना है। गुरुदेव के चार करोड़ गायत्री मंत्र का लक्ष्य पूर्ण करना है इसके लिए परिवार, समाज और ब्राह्मण संगठन में अधिक से अधिक लोगों का पंजीयन के प्रयास किया जा रहे हैं।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा इकाई अध्यक्ष पुनीत तिवारी, संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, प्रेम रावल, मनीष भार्गव, राजेश शर्मा, राजेश जोशी, जितेंद्र पंड्या, प्रशांत रावल, नमन रावल, राजा शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, पुनीत पांडे, देवेंद्र शर्मा, संजय भट्ट, विजय दवे, मंगेश शर्मा, सुनील पंड्या,कृष्ण द्विवेदी,वरदान तिवारी, सुनील तिवारी, सहित अन्य कई विप्र बंधु व बहने सम्मिलित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post