-->

रामलला के दर्शन हेतु राम भक्तों सहित कार सेवकों का जत्था अयोध्या रवाना

रामलला के दर्शन हेतु राम भक्तों सहित कार सेवकों का जत्था अयोध्या रवाना

✍️ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
धार । रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर से राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं जिसके निमित्त आज रविवार को  धार नगर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक व कारसेवक की चयनित सूची मे चयनित कार्यकर्ता श्री रामलीला के दिव्य दर्शन के लिए राजा भोज की नगरी स्थित संघ कार्यालय से रवाना हुए, जो कि दिनांक 6 फरवरी को भगवान राम लाल के दिव्य दर्शन करेंगे।कार्यकर्ता रात्रि में इंदौर से ट्रेन के माध्यम से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है अयोध्या में पहुंचने वाले राम भक्तों को पुष्पमाला से स्वागत कर यात्रा की शुभकामनाएं दी गई।
 विश्व कीर्तिमान श्री राम जी के चरणों में करेंगे अर्पित
राजा भोज की नगरी में राम भक्तों द्वारा दिनांक 21 जनवरी को श्री राम रक्षा स्त्रोत का सामूहिक पाठ कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया था जो कि अयोध्या में जाने वाले राम भक्तों को समिति द्वारा सोपा गया है जो प्रभु श्री राम जी के चरणों में अर्पित करने का आग्रह समिति द्वारा किया गया है।श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति धार नगर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए थे उसी में प्रमुख रूप से विश्व कीर्तिमान भी बनाया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post