पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु राठौड़ लोकसभा संयोजक बने,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रभु राठौड़ को लोकसभा क्षेत्र का संयोजक नियुक्त किया है।
श्री प्रभु राठौड़ की नियुक्ति पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर बधाई दी तथा आगामी लोकसभा चुनाव मे धार विधानसभा से एक लाख की बढ़त बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री निलेश भारती, वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, धार नगर भाजपा अध्यक्ष विपिन राठौर, कार्यालय मंत्री जगदीश जाट, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम फकीरा के साथ युवा मोर्चा पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल भी मौजूद रहे।
Tags
धार