कान्यकुब्ज समाज ने खेली फूलों की होली,
हजारों समाज बंधु इस विहंगम सामाजिक एकत्रीकरण के साक्षी बने।
ज्ञानेंद्र त्रिपाठी--
कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज बंधुओं का परंपरागत होली मिलन समारोह *फाग उत्सव 2026* महादेवी भगवती पैलेस गार्डन में आयोजित किया गया। आयोजन में हजारों समाजजनों ने फूलों से होली खेली एवं राधा कृष्ण बने कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी।
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला( पूर्व विधायक) ,प्रधानमंत्री पं. अनूप वाजपेयी (अन्नू) एवं प्रभारी पं. अनिल तिवारी ने बताया कि फाग उत्सव में राधा कृष्ण बने कलाकारों ने भजनों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
हजारों समाजजनों ने फूलों की होली खेली एवं एक-दूसरे पर गुलाब, गेंदा, मोगरा सहित पुष्पों की पंखुड़ियाँ बरसाई। इस अवसर पर प्रख्यात भजन गायक पंडित लोकेन्द्र महाराज की भजन संध्या भी हुई जिसमे पारंपरिक होली गीतों एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। समाज की मातृशक्ति ने भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर शीतल पेय ठंडाई एवं भोजन प्रसादी का भी आयोजन समाहित था।
कार्यक्रम में विशेष रूप से निशुल्क लकी ड्रा का भी आयोजन हुआ जिसमें भाग्यशाली विजेताओं को कूलर, सीलिंग फेन आदि उपहार सामग्री प्रदान की गई।
आयोजन में सभा की उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी तिवारी, श्रीमती सुलेखा ब्रजेश शुक्ला, श्री सुरेंद्र वाजपेयी,श्रीमती अर्चना सुनील अवस्थी, श्री यूके दीक्षित, प्रकाशजी मिश्रा,रामचंद्र दुबे,सच्चिदानंद जी द्विवेदी,सतीशजी पांडे,सतीश जी दुबे, विभुति जी शुक्ला, प्रकाश जी बाजपेयी,अनिल जी दुबे,ओमप्रकाश जी शुक्ला,सुनीताजी तिवारी,वन्दना जी शुक्ला,दिपु पण्डितजी,आयोजन समिती के श्री संजय पांडे श्री आशुतोष शुक्ला आशीष जी दीक्षित एडवोकेट श्री संजय शुक्ला की सक्रिय सहभागिता रही।
हजारों कान्यकुब्ज बंधु इस विहंगम सामाजिक एकत्रीकरण के साक्षी बने।
Tags
इंदौर