-->

राज्य शासन ने धार नगर पालिका में 6 एल्डरमेनो नियुक्ति की, विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

राज्य शासन ने धार नगर पालिका में 6 एल्डरमेनो नियुक्ति की, विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

धार।मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 19 की उप धारा 1 के खड़का द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा धार नगर पालिका में 6 एल्डरमैन (नगर परिषद सदस्य) के रूप में नियुक्त की है जिसमें हरनाम सिंह ठाकुर टोनी पिता शेर सिंह ठाकुर वार्ड नंबर 1, बलविंदर सिंह सन्नी पिता भजन सिंह होड़ा,वार्ड नंबर 25, राजेश हारोड़ पिता स्व. बाबूलाल हारोड वार्ड नंबर 2, श्रीमती प्रीति राठौड़ पति विशाल राठौर वार्ड नंबर 24, प्रकाश यादव टामकिया पिता स्वर्गीय शांतिलाल यादव वार्ड क्रमांक 29 एवं श्री सुरेश प्रजापत पिता मांगीलाल प्रजापत वार्ड नंबर 23 धार को सदस्य नियुक्त किया है। सभी नवनियुक्त सदस्यों का पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा एवं धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने अपने निवास पर पुष्प माला से स्वागत करते हुए मिठाई खिलाई तथा क्षेत्र के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने और लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंने आशा व्यक्ति की।

Post a Comment

Previous Post Next Post