-->

धार में पटरी पर शीघ्र दौड़ेगी ट्रेन, विकास को लगेंगे पंख

धार में पटरी पर  शीघ्र दौड़ेगी ट्रेन,विकास को लगेंगे पंख।।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री स्थानीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र धार के नौगांव क्षेत्र स्थित में चल रही रेल परियोजनाएं के विभिन्न कार्यों एवं प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विकसित भारत के स्वर्णिम संकल्प को साकार करने की दिशा में इंदौर–दाहोद रेल परियोजना तेजी से अपनी पूर्णता की ओर अग्रसर है।

निरीक्षण के दौरान रेल की पटरियों एवं निर्माण कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। यह महत्वपूर्ण रेल परियोजना पूर्ण होने पर क्षेत्र की जनता को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, व्यापार-उद्योग को गति मिलेगी तथा पूरे धार संसदीय क्षेत्र के विकास को नए पंख लगेंगे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री निलेश भारती जी, रेलवे इंजीनियर श्री तपेश्वर राय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post