कपास की फसल में लहराते 36 क्विंटल,4.43 करोड़ गाॅजे के पौधे पुलिस ने किए जप्त,
मामले में राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि राजगढ थाना क्षेत्र के ग्राम चोबारा निवासी राजु भुरिया (पिता डुंगरसिंह भुरिया) ने अपने कब्जे वाले खेत में कपास की फसलों के बीच अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रखे थे।
पुलिस टीम द्वारा 13 अक्टूबर की शाम से 15 अक्टूबर की रात 8:00 बजे के बीच चलाए गए सघन अभियान के दौरान मौके से कुल 3,345 गांजे के पौधे जब्त किए गए। बरामद किए गए पौधों का कुल वजन 3,695.15 किलोग्राम (लगभग 37 क्विंटल) आंका गया है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 4 करोड़ 43 लाख 41 हजार 800 रुपये है।
कार्रवाई के उपरांत राजगढ पुलिस ने 16 अक्टूबर (गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात) को तड़के 02:11 बजे आरोपी राजु भुरिया के विरुद्ध स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 8/20 के तहत विधिवत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपीी फरारहै जिसकी तलाश कीीजा रही है,वही पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इतने बड़े पैमाने पर तैयार किए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की आपूर्ति किन नेटवर्क और तस्करों के जरिए करने की फिराक में था।