पत्रकार की लेखनी से अगर ब्यूरोक्रेसी जवाबदेह नहीं होती, तो आने वाला समय लोकतंत्र के लिए और भी घातक -श्री सुरेश शर्मा
पत्रकारों के अध्ययन व बौद्धिक तैयारी में आई कमी,आत्मचिंतन की आवश्यकता- रविन्द्र बाजपेयी
जर्नलिस्टस एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्य समिति की बैठक संपन्न
ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
भोपाल।जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश जम्प की प्रदेश कार्य समिति की बैठक भोपाल में संपन्न हुई जहां अनेक निर्णय पत्रकारों के हितों को लेकर अनेक प्रस्ताव भी पारित हुए।
इस दौरान सरकार के कामकाज ब्यूरोक्रेसी की बढती उद्दंडता जैसे मुद्दे भी बैठक में छाये रहे। बैठक का मार्गदर्शन नेशनल जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ इंडिया एनयूजेआई के राष्टीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं एनयूजेआई के पूर्व उपाध्यक्ष रामभुवन सिंह कुशवाह,जम्प के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र बाजपेयी,महिला पत्रकार ईकाई संयोजिका आभा निगम, राष्ट्रीय सदस्य महेन्द्र दुबे, प्रदेश महासचिव डा.आनंद शुक्ला ने किया
हमने खबर और सूचना के फर्क को हमने भुला-
नेशनल जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ इंडिया एनयूजेआई के राष्टीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता का जो मूल उद्देश्य है वह हमसे दूर होते जा रहा है । पत्रकार का काम यह तय करना है कि घटना क्या है उसका सामाजिक अर्थ क्या है और जनता के लिये उसका महत्व क्या है। उन्होने कहा कि आज हमने खबर और सूचना के फर्क को हमने भुला दिया है। जबसे हमने खबर की जगह सूचना को महत्व देना प्रारंभ किया है तभी से हमारी साख गिरने लगी है। उन्होने जोर देकर कहा कि पत्रकारिता को फिर से जनता की तरफ लौटना होगा। आज पत्रकारिता पर लांछन इसलिये लगने लगे हैं कि हमने मूल काम को छोड दिया है। उन्होंने तथाकथित एंकर-शो संस्कृति पर सवाल उठाते हुए कहा कि “जो एंकर न्यूज़ पढ़ रहा है, बहस करा रहा है, प्रवक्ताओं को बुलाकर शोर मचा रहा है उसे पत्रकारिता से जोड़ना भूल है। वह एक शो कर रहा है। पत्रकार का काम यह तय करना है कि घटना क्या है, उसका सामाजिक अर्थ क्या है और जनता के लिए उसका महत्व क्या है। उन्होने कहा कि सरकारें झुकाई जा सकती हैं अगर आपका रास्ता सही और स्वार्थ पूर्ण न हो।वर्तमान समय में ब्यूरोक्रेसी की बढती उदंडता को लोकतंत्र के लिये बड़ा खतरा बताया। उन्होने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिये तो पत्रकारों को भी इस समस्या से निपटने के लिये तैयार रहने कहा।
सरकार को चेतावनी- राष्टीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री मोहन यादव तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पत्रकारों के हितों से संबधित लिये गये निर्णयों को रद्दी की टोकरी में फेंकने की भूल न करे। उन्होने आगाह कि शीघ्र उस समय लिये गये सरकार के निर्णयों पर कार्य प्रारंभ किया जाये।
वर्ष 2026 को संगठन सशक्तिकरण के रूप में मनाया जायेगा-श्री वाजपेई
जर्नलिस्टस एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश जम्प के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र बाजपेयी ने कहा कि पिछले 15–20 वर्षों में पत्रकारों के अध्ययन और बौद्धिक तैयारी में आई कमी पर आत्मचिंतन की आवश्यकता है। अगला वर्ष हमें अपने संगठन को देश की सबसे समृद्ध और सशक्त इकाइयों में खड़ा करने में लगाना है। जिसमें प्रदेश में विविध प्रकार के तय आयोजनों के साथ संगठन की सदस्यता को बढाने एवं उसको मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि कुछ लोग पत्रकारों को श्रमजीवी कहते हैं मेरा मानना है कि पत्रकार श्रमजीवी नहीं वह बुद्धिजीवी है।
हम कमजोर नहीं-रामभुवन सिंह कुशवाहा
वरिष्ठ पत्रकार एवं वं एनयूजेआई के पूर्व उपाध्यक्ष रामभुवन सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम कमजोर नहीं है विश्व के सबसे बडे संगठन के हम सदस्य हैं। उन्होने अपने अनुभवों को साझा करते हुए अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में पत्रकारों को नई दिशा देने का प्रयास किया।
पत्रकारों के हितों में लिये निर्णय को लागू हो -आभा निगम
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका पत्रकार आभा निगम ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और उसके निराकरण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि रियल पत्रकारिता करने वालों को आज परेशान किया जा रहा है। कापी पेस्ट करने वालों को पत्रकार की श्रेणी में खडा किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार प्रतिवर्ष पत्रकार बीमा के नाम पर हमारे साथ खेल करके एहसान जताती है। प्रदेश सरकार द्वारा तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार के पत्रकारों के हितों में लिये निर्णय को लागू करने जोर दिया । उन्होंने कहा कि अभी भी अधिमान्यता समिति, सम्मान निधि के प्रकरण काफी समय से लंबित है उसे पर ध्यान देने की आवश्यकता है ।
इस अवसर पर इंदौर संभागीय अध्यक्ष चंपालाल गुर्जर और संभागीय महासचिव राजेश यादव का संभागीय समिति द्वारा स्वागत अभिनंदन भी किया गया।
अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भोपाल, चेतन शंकर शर्मा जबलपुर , प्रदेश सचिव चंपालाल गुर्जर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी धार, डॉ. लक्ष्मी नारायण वैष्णव व डॉ.हंसा वैष्णव दमोह, इंदौर से राजेश यादव, नंदकुमार चौहान,अशोक बडगुर्जर, दिनेश सालवी, प्रकाश त्रिवेदी, चेतन अग्रवाल, आरडी राठौर, सुरेन्द्र नामदेव, दीपक, जितेंद्र माहेश्वरी, नैवेद्य पुरोहित, सुरेश कटलाना ,प्रकाश जैन, देवेंद्र शिवहरे,ओम प्रकाश चौहान, मनोज सालुंके, श्वेता सोनी, मनोहर मेहता सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।
Tags
भोपाल