-->

सर्व ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती पर आकर्षक रथ के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा


सर्व ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती पर आकर्षक रथ के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा 


धार। परशुराम जन्मोत्सव के तहत सर्व ब्राह्मण समाज भव्य व आकर्षक शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। शोभा यात्रा के प्रारंभ में धारेश्वर मंदिर मंदिर प्रांगण में मांडव महंत नरसिंह दास महाराज की उपस्थिति में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए विभिन्न समाज जनों द्वारा महा आरती की गई। इस दौरान पूनम चंद फकीरा, कैलाश पिपलोदिया,सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित विश्वास पांडे,कार्यकारी अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र जोशी, शोभायात्रा प्रभारी,ऋषि भार्गव, संयोजक डॉ अशोक शास्त्री, उपाध्यक्ष गोटू शुक्ला, सचिव प्रवीण शर्मा, वरिष्ठ ज्ञानेंद्र त्रिपाठी आदि महा आरती में शामिल हुए। 
धारेश्वर मंदिर प्रांगण से  शोभा यात्रा शनिगली, जवाहर मार्ग, धान मंडी चौराहा होते हुए लालबाग परिसर में संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए। शोभा यात्रा पश्चात महा आरती एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मे भगवान परशुराम का रथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। शोभायात्रा मे ब्राह्मण समाज के पुरुष एवं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।

संपूर्ण शोभायात्रा मार्ग पर अनेक मंचों से पुष्प वर्षा कर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। वही भाजपा नगर मंडल के मंच से धार विधायक श्रीमती नीना ना विक्रम वर्मा ने भी स्वागत किया। शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष विश्वास पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी सहित अशोक शास्त्री,प्रवीण शर्मा, गोटू शुक्ला, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, प्रेम रावल, श्रीकांत द्विवेदी, एन.एम.शर्मा सचिन दबे, गोपाल शर्मा,ब्रजकिशोर बोड़ा, करुण जोशी, संजय बाजपेई, जयप्रकाश त्रिपाठी,अमित मंडलोई, अशोक व्यास, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, मनीष भार्गव,पुनीत तिवारी, राजा शर्मा, जितेंद्र पंडिया, देवेंद्र रावल, राजेश शर्मा, विजय दवे,पिंटू रावल, धर्मेंद्र शर्मा, नमन रावल,अभिषेक चतुर्वेदी, पीयूष जोशी, सूर्या दुबे, चेतन शर्मा, निलेश जोशी, तरुण जोशी, अभिषेक चतुर्वेदी, नितिन शर्मा, अनूप त्रिवेदी,मंगेश शर्मा,संजय बाजपेई , मयूर पांडे,मनीष तिवारी ,राजेश जोशी,सुनील तिवारी, चैतन्य त्रिपाठी, प्रणय तिवारी, नरेश शास्त्री, दिलीप शर्मा, विवेक त्रिपाठी,ममता जोशी,मीना दुबे,प्रतिभा शर्मा, अर्चना दुबे,रीता घोड़गांवकर,नेहा दुबे, श्रद्धा पांडे, अवंती शर्मा,अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने रुद्राभिषेक किया

सुबह ब्राह्मण समाज द्वारा धारेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम प्रतिमा के समक्ष बड़ी संख्या में ब्राह्मण जोड़ो द्वारा रुद्राभिषेक किया । उपस्थित कर्मकांडी विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक प्रारंभ किया तो पूरा मंदिर प्रांगण मंत्रो से गुंजायमान हो गया । भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव धूमधाम से गया व महाआरती का आयोजन कर प्रसादी व फलाहार का वितरण किया गया किया ।
उक्त जानकारी पं. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि वही  वसंत विहार स्थित परशुराम मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज एवं कॉलोनी वासियों द्वारा परशुराम जयंती के उपलक्ष में दोपहर 12:00 बजे महाआरती का आयोजन किया गया जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया । महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। परशुराम मंदिर के महंत पं. सुधीर त्रिवेदी ने परशुराम जी की शौर्य गाथा पर प्रकाश डाला।

Post a Comment

Previous Post Next Post