-->

धार जिले में सभी स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर ने किए आदेश जारी

 धार जिले में सभी स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर ने किए आदेश जारी

अप्रैल की तपती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। कई स्थानों पर लू जैसे हालात बन गए हैं।
इस भीषण गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए राज्य सरकार ने स्कूलों का समय बदल दिया है। 4 अप्रैल से प्रदेश के सभी स्कूलों में सुबह 7 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी।
      धार जिले में ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
          लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिले में शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों की कक्षाएं अब 30 अप्रैल 2025 तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी।
         यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही आदेश में स्पष्ट किया गया है कि समस्त परीक्षाएं एवं मूल्यांकन संबंधित सभी कार्य निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत चलते रहेंगे।
        यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post