पदम श्री रतन टाटा के निधन पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि,
उनकी समाज सेवा, देश सेवा सभी के लिए प्रेरणादायी है।
धार। शहर के मोहन टाकीज चौराहे पर सर्व ब्राह्मण समाज और संस्था जय हो एवं प्रकृति वात्सल्य गौशाला के द्वारा पदम श्री रतन टाटा के निधन पर मोहन टॉकीज चौराहा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कार्यों व गुणों को याद किया और कहा कि उनके समाज सेवा, देश सेवा के कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने हमेशा सादा जीवन व उच्च विचार के आधार पर अपना जीवन जिया है।
रतन टाटा जितने समाज की सेवा करते थे उतने ही पशु सेवा का भाव रखते थे। भारत के निर्माण में नींव से नभ तक रतन टाटा एवं टाटा समूह का बड़ा योगदान रहा है। भारत के इस अनमोल रत्न के जाने से देश की बड़ी क्षति हुई हे दुख की इस घड़ी में धार के नागरिकों ने भी भारत के इस रतन को अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विश्वास पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, संयोजक अशोक शास्त्री, समाजसेवी आशीष बसु, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पर्यावरणविद सचिन दवे, एडवोकेट प्रवीण शर्मा, भाजपा नेता देवेंद्र रावल सलिल यादव, प्रेम रावल, अभिषेक चतुर्वेदी, अवध द्विवेदी, नारायण जोशी, नीलेश जोशी, प्रशांत रावल, जितेंद्र पन्डिया, भगवती जोशी, राजीव जोशी, रीमा राठौर, पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल,ओम सोलंकी, हरजीत होड़ा आदि समाजसेवी उपस्थित थे जिन्होंने भावों की अभिव्यक्ति से श्रद्धांजलि अर्पित की।
संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने किया।श्रद्धांजलि सभा में संस्थाओ के सदस्य व शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Tags
धार