भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी ने मध्य प्रदेश के 60 जिलो में चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किये
✍️ - ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
भोपाल। भाजपा मध्यप्रदेश चुनाव अधिकारी श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा सभी 60 संगठनात्मक जिलों के लिए चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नेताओं को इस माह पूरी होने वाली सक्रिय सदस्यता की कार्यवाही के बाद अगले माह होने वाले संगठनात्मक चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शनिवार को बीजेपी की संगठन पर्व कार्यशाला में सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, प्रदेश संगठन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक हुई है। बैठक में नवंबर में होने वाले संगठनात्मक चुनाव की रणनीति के बारे में जानकारी देने के बाद प्रदेश संगठन ने जिला चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

सक्रिय सदस्यता के बाद बूथ समितियां होंगी गठित
31 अक्टूबर को सक्रिय सदस्यता का अभियान पूरा होने के बाद प्रदेश के लगभग 65 हजार बूथों पर बीजेपी की बूथ समितियों का गठन होगा। जिसके बाद बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। वहीं जिला अध्यक्ष और फिर प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन कराया जाएगा। जिला अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही एक प्रदेश प्रतिनिधि हर जिले से नॉमिनेट किया जाएगा, जो प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लेगा।

Tags
भोपाल