-->

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने गणपति घाट पहुंचकर दुर्घटना रोकने हेतु अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने गणपति घाट पहुंचकर दुर्घटना रोकने हेतु  अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 

✍️- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज शनिवार को राउ-खलघाट मार्ग पर स्थित गणपति घाट का निरीक्षण किया, जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के प्रमुख स्थानों को तत्काल चिन्हित किया जाए, 
एवं भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए, ताकि यहां होने वाली दुर्घटनाओं को पूरी तरह रोका जा सके और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके, इसके साथ ही श्रीमती ठाकुर ने यहाँ निर्माणाधीन बायपास (NH52) का निरीक्षण भी किया।
#गणपति_घाट #गणेश_घाट

Post a Comment

Previous Post Next Post