लाडली बहना रक्षा सूत्र कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व विधायक की उपस्थिति में उपहार स्वरूप भेंट की
साड़ियां

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता दुबे व सोनाली श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष द्वय श्रीमती निशा शर्मा व डाली जाधव, सोनू ठाकुर, प्रतिभा शर्मा,रीमा राठौर,मीना दुबे, ममता गवली, सीमा पड्या आदि उपस्थित रही।
साड़ियां
✍️- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
धार। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर लाडली बहना रक्षा सूत्र कार्यक्रम भाजपा द्वारा धार शहर के एक गार्डन में मनाया गया। जहां केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, कार्यक्रम संयोजक विश्वास पांडे की उपस्थिति में उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री व आधार सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बहनों की सुरक्षा एवं समृद्धि के संकल्प को दोहराया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हर बहन बेटी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। जिसके तहत महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चल रही है।
धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि महिला नहीं तो घर सूना और बेटी नहीं तो आंगन सूना लगता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज की नारी शिक्षित व समृद्ध हो रही है। कार्यक्रम को संयोजक विश्वास पांडे ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष विपिन राठौर ने किया तथा तथा आभार नगर अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने माना।
Tags
धार