-->

जूनियर डॉक्टर के साथ हैवानियत के खिलाफ महिला मोर्चा ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला नगर में कैंडल मार्च


जूनियर डॉक्टर के साथ हैवानियत के खिलाफ महिला मोर्चा ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला नगर में कैंडल मार्च

 
✍️-:ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
धार।कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के विरोध में धार महिला मोर्चा द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। धार जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी ने कहा कि जिस प्रकार जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या ने कोलकाता के साथ ही पूरे देश को हिला कर रख दिया है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं वहां सुरक्षितनहीं है।बंगाल में बेटियों को दरिंदगी से बचाने की जरूरत है। जब एक शिक्षित एवं महिला डॉक्टर के साथ ऐसा हो रहा है तो आम महिलाओं की अस्मिता कहां सुरक्षित है।धार जिला महिला मोर्चा मांग करती है कि महिला डॉक्टर के साथ कर हैवानियत कर उसकी हत्या करने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर फांसी की सजा दिलवाई जावे।उन्होंने इस मामले में अन्य दलों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं। महिला मोर्चा ने उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा भी की है।
 इस दौरान मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सोलंकी के साथ नगर अध्यक्ष निशा शर्मा, डाली जाधव, प्रतिभा शर्मा अनिता बोरासी,सीमा पंड्या, सीमा पाल, श्रेयांशी पाल,पिंकेश करोंदिया, सीमा जेन,सुमित्रा पाल ललित चौहान, ममता परासिया,ममता गवली, डाक्टर दीदी और अन्य बालिकाएं मौजूद रही और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

Previous Post Next Post