मां, बेटे ने मिलकर की जघन्य हत्या,
सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश।

✍️- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
धार।दिनांक 05.06.2024 को थाना प्रभारी तिरला निरीक्षक मगन सिंह कटारा को सूचना मिली कि कहारघाटी ग्राम आम्बाकुण्डिया के पास एक रक्त रंजीत लाश पडी हुई है, जिस पर से नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले, थाना प्रभारी तिरला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुचे, जहां घटना स्थल आम्बाकुण्डिया के पास रोड़ के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश व मोटर सायकल गिरी हुई मिली। जिसमे मृतक के सिर, कपाल व चेहरे पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे।मृतक की शिनाख्त देवप्रकाश उर्फ प्रकाश पिता मांगीलाल डावर निवासी खांदन बुजूर्ग थाना तिरला हॉल मुकाम चोइथराम सब्जी मंडी झुग्गी झोपड़ी इंदौर के रुप में हुई, जिस पर अज्ञात बदमाश के विरूद्ध थाना तिरला में धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस थाना तिरला एवं सायबर सेल धार टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्र का बारिकी से निरीक्षण किया एवं प्रकाश डाबर के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। जिसमें पुलिस टीम को पता चला कि प्रकाश डाबर थाना तिरला क्षेत्रांतर्गत खादनबुजुर्ग का रहने वाला होकर वर्तमान में चोइथराम मंडी इन्दौर में निवास कर रहा था, जिसका थाना तिरला अंतर्गत आम्बाकुण्डिया की रहने वाली विधवा महिला मानगुडीबाई से 2-3 साल से प्रेमप्रसंग चल रहा है। मानगुडीबाई अपने लडके जयसवाल उर्फ जसपाल के साथ मृतक प्रकाश डाबर के साथ इन्दौर चोइथराम मंडी के पास ही रह रही थी। 15 दिन पूर्व पारिवारिक अनबन के कारण मृतक प्रकाश का विधवा महिला मानगुडीबाई व उसके लडके से विवाद भी हुआ था, जिसकी मारपीट की रिपोर्ट जिला इन्दौर के राजेन्द्रनगर में होना पाई गई। घटना वाले दिन भी मृतक प्रकाश व महिला व उसके पुत्र को मोटर सायकल से जाते हुए देखा गया था।
पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर विधवा महिला मानगुडीबाई व उसके पुत्र जयसवाल उर्फ जसपाल से मृतक प्रकाश की हत्या के संबंध में पूछतांछ की गई तो दोनो ने मिलकर मृतक की हत्या कारित करना स्वीकार किया।
हत्या का कारण पूछते आरोपिया मानगुडीबाई ने बताया कि वह विधवा होने के बाद पिछले 2-3 साल से मृतक प्रकाश के साथ रह रही थी। मृतक आए दिन उस पर चरित्र शंका कर मारपीट करता था।
उपरोक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने में नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले, थाना प्रभारी तिरला निरीक्षक मगन सिंह कटारा, उनि. राजेन्द्र सिंह सिंगौड, उनि फुलकुंवर सिसौदिया, सउनि मनीष भगौरे, सउनि गजेन्द्र, प्र.आर. सरदारसिह, आर. मुलसिह कनेश, आर. महेन्द्र, आर.अनारसिंह, आर.भारत सिंह, मआर. ललिता सोलंकी, आर. देवेन्द्र कुशवाह व सायबर सेल धार टीम का विशेष योगदान रहा।

Tags
अपराध