-->

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सावित्री ठाकुर, तुलसी सिलावट, नीना वर्मा, निलेश भारती, कालू सिंह ठाकुर, कविता पाटीदार, राजवर्धन सिंह दतिगांव, चंचल पाटीदार सहित जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा बड़ी संख्या में सहभागिता कर योग किया

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सावित्री ठाकुर, तुलसी सिलावट, नीना वर्मा, निलेश भारती, कालू सिंह ठाकुर, कविता पाटीदार, राजवर्धन सिंह दतिगांव, चंचल पाटीदार सहित जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा बड़ी संख्या में सहभागिता कर योग किया

    धार, 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को  इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" है, जो एकता और कल्याण का संदेश देती है। योग किसी भी व्यक्ति को धर्म, जाति या राष्ट्रीयता के भेदभाव के बिना स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने का मार्ग प्रदान करता है।  इसी कड़ी में शनिवार को जिले के पर्यटन स्थल मांडू में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधायक कालू सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य सरदार मेड़ा मौजूद रहे।


इसी प्रकार जिला स्तरीय कार्यक्रम साईं बेमिंटन हॉल में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्रीमती नीना  वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  दोनों स्थानों पर शासनिक अधिकारियों, छात्र छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा बड़ी संख्या में सहभागिता कर योग किया गया। इस अवसर पर योगाभ्यास का लाभ एवं सावधानी के बारे में भी  बताया गया।


         इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्रीजी  के आव्हान ने आज यह जन आंदोलन के रूप में हर घर घर तक इसका महत्व और उद्देश्य से जागरूकता लाई गई है। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, इससे हमारे मन की शक्ति, आत्मा और प्रकृति से जुड़ा वातावरण पैदा करता है,  इसलिए योग दिवस मनाया जाता है।  यह युगों-युगों से ऋषि मुनियों की जो पुरानी परंपराएं थी, सभ्यता बनाए रखने के लिए हमको स्वस्थ रहना चाहिए, मन को स्वस्थ और संतुलित रखना चाहिए , योग हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है, स्वस्थ आत्मा, स्वस्थ जीवन और इससे जो ऊर्जा मिलती है, हमारा मन एक स्वस्थ भाव से ऊर्जा के रूप में हम आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का विकसित भारत का संकल्प है, वह आज पूरे दुनिया, हर क्षेत्र में हमें देखने को मिल रहा है । यह एक जन आंदोलन के रूप में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post