-->

लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, पुलिस बल पर हमला करने जैसे जघन्य अपराधों में फरार आरोपी आया पुलिस के शिकंजे में

लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, पुलिस बल पर हमला करने जैसे जघन्य अपराधों में फरार आरोपी आया पुलिस के शिकंजे में 

✍️ - ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
धार जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सायबर सेल धार व थाना तिरला पुलिस को जिलें के विभिन्न थानो में चोरी, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, शासकीय कार्य में बाधा डालकर पुलिस बल पर हमला करने आदि जैसे जघन्य अपराधों में लंबे समय से फरार आरोपी सुग्गा पिता सरदारसिंह भील उम्र 35 साल निवासी खरबारी को गिरफ्तार करने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
आरोपी सुग्गा भील पर थाना तिरला, गंधवानी, अमझेरा, मनावर, बाग, नालछा व गुजरात राज्य के अमरेली जिले के लीलिया थाने पर चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस बल पर हमला आदि जैसे कुल 13 जघन्य अपराध पंजीबद्ध है।
 आरोपी ने वर्ष 2022 में नालछा की रहने वाली युवती का अपहरण कर अपने घर खरबारी में छुपा रखा था।
 थाना तिरला पुलिस पर आरोपी सुग्गा व उसके भाईयो ने शासकीय कार्य में बाधा डालकर अपहर्त युवती को दस्तयाब करने के दौरान पुलिस बल पर पत्थर से मारपीट कर हमला किया था।
 पुलिस बल पर जानलेवा हमला करने पर आरोपी सुग्गा व उसके 07 अन्य साथियो की गिरफ्तारी पर श्रीमान उप महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) इन्दौर द्वारा कुल 20,000/- रुपये के ईनाम की उद्धोषणा की गई थी।
 आरोपी सुग्गा व उसके साथियो ने वर्ष 2013 में थाना तिरला क्षेत्रांतर्गत मकान डकैती की घटना व वर्ष 2014 में इन्दौर-अहमदाबाद फोर लेन पर इन्दौर- डुंगरपुर (राजस्थान) बस को रोककर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
 थाना तिरला में मकान में घटित डकैती की घटना में गिरफ्तारशुदा आरोपी सुग्गा को माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन सजा दी गई है, जिसमें आरोपी सुग्गा वर्तमान में जमानत पर था, जिसे निरस्त करने हेतु पुलिस अधीक्षक धार द्वारा माननीय हाईकोर्ट इन्दौर को पत्र प्रेषित किया गया है।
 आरोपी वर्तमान में थाना तिरला के 02 अपराध, थाना नालछा के 01 अपराध व गुजरात राज्य के अमरेली जिले के थाना लीलिया के01 कुल 04 अपराध में नामदर्ज आरोपी होकर घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था।
सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा को मुखबिर से सूचना मिली कि ईनामी आरोपी सुग्गा पिता सरदारसिंह भील, होंडा साईन मोटर सायकल से जीराबाद से अपने घर आमला फाटा के पास से जाने वाला है। सायबर सेल व थाना तिरला पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आमला फाटे के पास नाकाबंदी की वहां कुछ देर बाद टीम द्वारा आरोपी सुग्गा को मोटर सायकल सहित गिरफ्तार किया।

आरोपी को पकड़ने में नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले व सायबर शाखा पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी तिरला निरीक्षक मगन सिंह कटारा, उनि राजेन्द्रसिंह सिंगोड, प्रआर. भोपालसिंह, प्रआर. महेन्द्र, आर. अनारसिंह, आर. भारतसिंह व सायबर शाखा प्रभारी भेरूसिंह देवडा, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर. विजय सिंह भाटी, प्रआर. राजेश सिंह चौहान, प्रआर. सर्वेश सिंह सोलंकी, आर. बलराम भंवर, आर. अनिल सिंह बिसी, आर. राहुल जायसवाल, आर. प्रशांत सिंह चौहान, आर. शुभम शर्मा, आर. भानु प्रताप सिंह, आर. अंकित रघुवंशी, आर. रोहित नरगावे, आर. तरुण सिंह बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post