-->

दुष्कर्म के मामले में डिप्टी कलेक्टर डॉक्टर अभय सिंह खराड़ी गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में डिप्टी कलेक्टर डॉक्टर अभय सिंह खराड़ी गिरफ्तार


भोपाल/धार । उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी को दुष्कर्म के मामले में बड़वानी महिला पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक महिला कर्मी ने 29 अप्रैल को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। FIR दर्ज होने के बाद से ही वे फरार चल रहे थे।

खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। वे 2016 में बड़वानी में एसडीएम रह चुके हैं। इस दौरान उन पर पीड़िता से धरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में दबिश दे रही थी। शुक्रवार दोपहर को आरोपी अफसर को भोपाल से बड़वानी लाया गया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया। महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के लिए चार सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची। खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची। वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात उन्हें गिरफ्तार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post