महाकाल के गर्भगृह में आग;
पुजारी समेत 13 झुलसे; भस्म आरती के दौरान भड़की आग; 6 गम्भीर; मुख्यमंत्री अरविंदो हॉस्पिटल पहुंचे
महाकाल मंदिर में आज सुबह भस्मारती में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। उधर, रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई।
मजिस्ट्रियल जांच :
उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन श्री अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के बेटे बेटी भी मौजूद थे भस्म आरती में
आज सुबह हुई घटना के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव और बेटी आकांक्षा भी मंदिर में नंदी ग्रह मे मौजूद थे। दोनों भी भस्मारती में दर्शन करने गए थे। दोनों सुरक्षित हैं।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट ने उज्जैन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की इंदौर के अरबिंदो अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जानी एवं डॉक्टरों को समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

✍️- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
उज्जैन मे होली पर्व पर आज सुबह महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। गर्भगृह में अचानक आग भभक उठी, जिसमें 13 लोग झुलस गए।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की इंदौर के अरबिंदो अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जानी एवं डॉक्टरों को समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रोज सुबह होने वाली भस्मारती में आज सुबह भी होली का अपार उत्साह था। बड़ी संख्या में दर्शनार्थी इस खास दिन भगवान महाकाल की भस्मारती में शामिल होने पहुंचे थे। भगवान के साथ भक्त होली खेलने पहुंचे थे। इसके लिए भीड़ उमड़ पड़ी और रंग और गुलाल उड़ाने की होड़ मच गई। इसी दौरान आग भभक उठी। बताया जा रहा है गुलाल के कारण आग भभकी और देखते ही देखते गर्भगृह में फेल गई।
मुख्य पुजारी परिवार के पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, पुजारी शिवम, आनंद पांडे, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, कमल जोशी, चिंतामन गेहलोत आदि घायल हो गए।

Tags
उज्जैन