भारतीय प्रशासनिक सेवा के डेढ़ दर्जन अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी
✍️ - ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
भोपाल। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 28 जनवरी को भारतीय प्रशासनिक सेवा के डेढ़ दर्जन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं। इस आदेश में उन अधिकारियों की पदस्थापना आदेश भी शामिल है, जो पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पावर में रहे और पिछले कई दिनों से अपनी पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे। साथ ही पिछले दिनों अपने शब्दों को लेकर विवाद में आए अफसर किशोर कान्याल की भी पदस्थापना की गयी है। 18 अधिकारियों की नई पदस्थापना के साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गये हैं।
Tags
भोपाल